{"_id":"63dbf95da4a6280c3d6624bb","slug":"na-fatehabad-news-c-21-1-45662-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चोरों ने मकान का ताला तोड़कर उड़ाई हजारों की नकदी व जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चोरों ने मकान का ताला तोड़कर उड़ाई हजारों की नकदी व जेवरात
फतेहाबाद की चार मरला कॉलोनी में तोड़ा गया मकान का ताला।
Link Copied
फतेहाबाद। चार मरला कॉलोनी में चोरों ने बंद पड़े मकान में सेंध लगाकर हजारों रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। फतेहाबाद शहर पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। घटना 12 से 31 जनवरी के बीच की है, क्योंकि पूरा परिवार गुुरुग्राम गया हुआ था। वहीं जांडवाला बागड़ में आंगनबाड़ी केंद्र में भी चोरी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में चार मरला कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा पारस गुरुग्राम में रहता है। 12 जनवरी को वह मकान को ताला लगाकर परिवार सहित गुरुग्राम में बेटे के पास चले गए थे। 31 जनवरी दोपहर बाद वे घर आए तो देखा कि अंदर कमरे की ग्रिल टूटी पड़ी थी। उन्होंने कमरे में जाकर संभाला तो कमरे की अलमारी से सोने की चेन, अंगूठी, 100 ग्राम की चांदी की पाजेब, डिजिटल कैमरा व 12 हजार रुपये की नगदी गायब थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ज्ञात रहे कि चार मरला कॉलोनी शहर की पॉश कॉलोनियों में से आती है। सुरेश कुमार के अनुसार, चोरों ने उनके घर की पहले रेकी की होगी और उसके बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं दूसरी ओर चोरों ने गांव जांडवाला बागड़ में भी एक आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाते हुए वहां से छह क्विंटल गेहूं चुरा लिया। यह गेहूं बच्चों के खाने के लिए आया हुआ था। सदर पुलिस ने इस मामले में आंगनबाड़ी वर्कर कृष्णा देवी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।