फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NA

Fatehabad News: दूसरे दिन भी सुबह छाई रही घनी धुंध, बाद में खिली धूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
NA
गांव बड़ोपल के खेतों में सुबह छाई धुंध।
फतेहाबाद। जिले में बुधवार को दूसरे दिन भी सुबह के समय धुंध छाई रही। इससे पहले आसमान में चार-पांच दिन से बादलवाही थी, लेकिन मंगलवार व बुधवार को धुंध छाई रहने से ठंडक बढ़ी रही और जन जीवन अस्त व्यस्त सा रहा। वहीं धुंध छाने से गेहूं उत्पादक किसानों के चेहरे पर लाली देखी गई। हालांकि 10 बजे के बाद बाद धुंध छंट गई और धूप निकल आई, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। रात के समय फिर से पारा कम हो गया और लोगों को ठंडक महसूस हुई।
विज्ञापन

फतेहाबाद क्षेत्र में बुधवार को दूसरे दिन सुबह के समय घनी धुंध छाई रही। चार-पांच दिन तक बादल छाए रहने और अब पश्चिमी विक्षोभ चले जाने के बाद कोहरे और शीत लहर का असर जनजीवन पर पड़ रहा है। बुधवार सुबह काफी ठिठुरन भरा मौसम बना रहा। हालांकि दृश्यता 100 मीटर रही, जिस कारण वाहन चालकों को अधिक परेेशानी नहीं हुई। करीब 10 बजे बाद मौसम खुला और अच्छी धूप खिल गई।
विज्ञापन

फतेहाबाद में बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मंगलवार को को अधिकतम तापमान 20 डिग्री था। धुंध छाए रहने से फसलों को कुछ हद तक फायदा रहेगा। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, गेहूं की फसल को इससे अधिक फायदा होगा। हालांकि किसान दो दिन पहले तक आए पश्चिमी विक्षोभ से अच्छी बारिश की आस लगाए हुए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई, हां धुंध जरूर पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पांच फरवरी तक मौसम खुश्क बना रहेगा। इस दौरान उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से रात को तापमान में गिरावट की संभावना है और दिन में धूप खिलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। वातावरण में नमी के चलते दो फरवरी तक धुंध छाए रहने की संभावना है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed