फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NA

Fatehabad News: स्ट्रीट लाइट मरम्मत का ठेका एक माह बढ़ा, नए प्रस्ताव पर लगी आपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
NA
फतेहाबाद में सीएससी पर निरीक्षण करते हुए अधिकारी।
फतेहाबाद। नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइट मरम्मत के ठेका को एक माह के लिए बढ़ा दिया है। अब पुरानी एजेंसी ही एक माह तक शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करेगी। 13 दिनों तक काम बंद होने से 250 से ज्यादा शिकायतें नगर परिषद कार्यालय में आ चुकी थी।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा वार्डों व शहर के मुख्य चौकों व रोड पर 4500 स्ट्रीट लाइटें लगा रखी है। इन लाइटों को ठीक करने के लिए एजेंसी को एक साल का ठेका दिया था। 17 जनवरी को ठेका खत्म हो गया था और नया टेंडर लगाया नहीं गया था। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए नगर परिषद ने पुरानी एजेंसी को ही एक माह के लिए ठेका देने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। मंजूरी मिलने के बाद एजेंसी ने स्ट्रीट लाइटों को ठीक करना शुरू किया है।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा स्ट्रीट लाइटों को लेकर इस बार नया प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव के मुताबिक स्ट्रीट लाइट ठीक करने के साथ मरम्मत का सामान भी संबंधित एजेंसी का ही होगा। शिकायत पर एजेंसी को जरूरत पड़ने पर खुद ही सामान लगाकर लाइट ठीक करनी होगी। पहले नगर परिषद खुद सामान खरीदता था और एजेंसी लाइट ठीक करती थी। नगर परिषद ट्रायल के तौर पर पांच माह के लिए ये टेंडर लगाने की योजना बना रहा है। प्रस्ताव बनाकर डीएमसी को भेजा गया लेकिन इस पर आपत्तियां लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसी खुद कर रहे थे लाइटें ठीक
स्ट्रीट लाइट मरम्मत का ठेका खत्म होने से कई वार्डों में पार्षद खुद अपने स्तर पर लाइटें ठीक कर रहे थे। नगर परिषद के पास स्ट्रीट लाइटों को लेकर 250 शिकायतें आ चुकी है। मुख्य तौर पर भट्टू रोड, संन्यास आश्रम रोड, बीघड़ रोड, हिसार-सिरसा रोड पर लाइटें खराब हो रखी है।

कोट
शहर में स्ट्रीट लाइट मरम्मत का ठेका एक माह बढ़ा दिया गया है। ठेका खत्म होने के चलते खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं हो रही थी। परेशानी को देखते हुए मंजूरी लेकर एक माह के लिए ठेका बढ़ा दिया गया है। स्ट्रीट लाइट मरम्मत के नए टेंडर को लेकर प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए भेजा था लेकिन उस पर कुछ आपत्ति लगी है।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed