{"_id":"63daad83043b363cb3652909","slug":"na-fatehabad-news-c-21-1-44854-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मनरेगा में धांधली की शिकायत पर कार्रवाई न होने से खफा युवक मोबाइल टाॅवर पर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मनरेगा में धांधली की शिकायत पर कार्रवाई न होने से खफा युवक मोबाइल टाॅवर पर चढ़ा
फतेहाबाद। मनरेगा में हुई धांधली की शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई न होने से खफा बुधवार सुबह एक युवक गांव के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। उसके टॉवर पर चढ़ने से पुलिस व प्रशासन में खलबली मच गई और लोग मौके पर पहुंच कर उसे नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे। इस दौरान युवक किसी बड़े अधिकारी के मौके पर पहुंचकर उसे आश्वासन देने की बात कहता रहा। अंत में नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उनके आश्वासन के बाद युवक टाॅवर से नीचे उतरा। ठंड लगने के कारण उसे अस्पताल में ले जाया गया और दवा देकर उसे घर रवाना किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव दरियापुर निवासी दीपक लगातार गांव में मनरेगा की धांधली को लेकर गांव के पूर्व सरपंच, मनरेेगा मेट के खिलाफ शिकायतें देता आ रहा था। इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर दीपक बुधवार सुबह करीब पौने पांच बजे गांव के मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। सर्द हवाओं के बीच वह टाॅवर पर बैठा रहा औैर इस दौरान उसने अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वीडियो में दीपक ने आरोप लगाया कि वह पिछले लंबे समय से पूर्व सरपंच के खिलाफ मनरेगा में घपलेबाजी करने के शिकायतें करता आ रहा है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने आरटीआई भी लगाई, डीसी को शिकायत दी, सीएम विंडो पर शिकायत दी और गृह मंत्री अनिल विज को भी शिकायत दी। कहीं से उसे सुनवाई नहीं होती दिख रहा, बल्कि साल भर पहले उसने एडीसी कार्यालय के एक कर्मचारी को जो बातें कही, वह बातें पूर्व सरपंच ने उसे वापस बताई, जिस पर उसे पूरा संदेह है कि सभी मिले हुए हैं। उसका आरोप था कि पूर्व सरपंच ने खुद और अपने परिवार वालों को मेट बनाया हुआ है और बिना काम किए लाखों रुपये के घपले करते आ रहे हैं। इसी को लेकर वह लगातार शिकायतें करता रहा है। मौके पर पुलिस पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया। इसके बाद नायब तहसीलदार राजेश गर्ग मौके पर पहुंचे और उसे कार्रवाई का आश्वासन देकर टावर से नीचे उतारा। इसके बाद तुरंत दीपक को गांव के ही डॉक्टर के पास ले जाया गया और सर्दी लगने के कारण उसे दवाई लेकर अधिकारी ने मौके पर उससे बात की और घर रवाना कर दिया। घर पर जाकर दीपक को अलाव के आगे बैठाया गया, क्योंकि वह अत्याधिक ठंड में टावर पर जा बैठा था और उसकी ठिठुरन नहीं उतर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।