फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NA

Fatehabad News: सरचार्ज छूट के आखिरी दिन 52 हजार रुपये ही गृहकर हुआ जमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
NA
नगर परिषद में गृहकर को लेकर जानकारी लेते हुए प्रॉपर्टी मालिक। संवाद
फतेहाबाद। नगर निकाय द्वारा गृहकर सरचार्ज पर दी गई 50 फीसदी की छूट मंगलवार को खत्म हो गई। आखिरी दिन सरचार्ज माफी के साथ गृहकर भरने को लेकर प्रॉपर्टी मालिकों में ज्यादा उत्साह नहीं देखा गया। मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय की गृहकर शाखा में 52 हजार ही गृहकर जमा हुआ।
विज्ञापन

नगर निकाय ने 31 जनवरी तक एकमुश्त गृहकर भरने पर सरचार्ज पर 50 फीसदी की छूट दी थी। ये छूट वर्ष 2021-22 तक के बकाया पर थी। इससे पहले नगर निकाय ने 31 दिसंबर तक बकाया गृहकर भरने पर सरचार्ज पर 100 फीसदी की छूट दी थी, जिसे घटाकर 50 फीसदी कर दिया था और इसे 31 जनवरी तक बढ़ाया था। हालांकि देर शाम तक नगर निकाय की तरफ से छूट बढ़ाने के निर्देश जारी नहीं हुए थे।
विज्ञापन

नगर परिषद का प्रॉपर्टी मालिकों पर करीब 20 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। सबसे ज्यादा गृहकर सरकारी भवनों का है। छूट के बावजूद प्रॉपर्टी मालिक गृहकर भरने में रूचि नहीं दिखा रहे है। जनवरी माह में 15 लाख रुपये गृहकर जमा हुआ है। हालांकि 31 मार्च तक छूट बढऩे की उम्मीद है, अगर बढ़ती है तो अच्छी रिकवरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल पर कई विकल्प किए गए बंद
सरचार्ज माफी के आखिरी दिन पोर्टल पर लोड न बढ़े, इसको लेकर कई विकल्प बंद किए गए थे। नगर परिषद अधिकारियों के मुताबिक कई लोग ऑनलाइन भी गृहकर भरते है, लोड न बढ़े इसलिए विकल्प बंद किए गए है। बुधवार को विकल्प खुलेंगे, इसके बाद ही पता चलेगा कि ऑनलाइन कितना गृहकर जमा हुआ है।

कोट
गृहकर पर 50 फीसदी सरचार्ज माफी के आखिरी दिन लोगों ने पहुंचकर बकाया जमा करवाया है। कई प्रॉपर्टी मालिक ऑनलाइन भी जमा करवाते है। अभी तक माफी योजना बढ़ाने के निर्देश जारी नहीं हुए हैं।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed