फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   murder, old student, two arrest, police, fatehabad

कॉलेज में प्रधानगी के विवाद में की थी पूर्व छात्र की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Aug 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
murder, old student, two arrest, police, fatehabad
टोहाना। एक सप्ताह पूर्व भूना रोड स्थित इंदिरा गांधी कॉलेज में पूर्व छात्र गुरदीप की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को टोहाना क्षेत्र से काबू किया है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई कार व पिस्तौल को बरामद किया जा सके। पुलिस के अनुसार, धमतान निवासी कॉलेज के ही एक पूर्व छात्र संदीप के कहने पर सतनाम बॉक्सर ने गुरदीप को गोली मारी थी। गुरदीप और संदीप के बीच कॉलेज में पढ़ते समय प्रधानगी को लेकर झगड़ा हुआ था और इसी को लेकर वह गुरदीप की हत्या की फिराक में था।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि 5 अगस्त को भूना रोड स्थित इंदिरा गांधी कॉलेज में पूर्व छात्र कालवन निवासी गुरदीप उर्फ दीपू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने धमतान निवासी संदीप, गीता कॉलोनी निवासी राहुुल बाक्सर व एक अन्य के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार हत्या की वारदात के दिन कॉलेज के कैमरे बंद थे, लेकिन पुलिस ने जब आसपास के कैमरे खंगाले तो उसमें एक संदिग्ध रिट्ज कार कॉलेज के नजदीक नजर आई। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो पाया कि कार हत्या के आरोपी धमतान निवासी संदीप के नाम पर दर्ज है। कार की दिशा को जांचते हुए पुलिस की टीम आरोपियों की जांच में जुट गई। गुरदीप को गोली मारने वाले चंदड़ निवासी सतनाम बॉक्सर व किला मोहल्ला निवासी रीतिक की पहचान हुई। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही थी कि उन्होंने आरोपी सतनाम को अकांवाली व रीतिक को शहर से काबू कर लिया।
विज्ञापन

रिट्ज कार में बैठ कर आए थे आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी धमतान निवासी संदीप की रिट्ज कार में बैठ कर आए थे। योजना के अनुसार आरोपी सतनाम कॉलेज में गया और गुरदीप को गोली मारकर आ गया। आरोपी कार में बैठकर घटनास्थल से फरार हो गए थे। एसएचओ ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से गुरदीप की रेकी कर रहे थे, जब गुरदीप कॉलेज में आया तो इस वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि इस हत्या की जड़ कॉलेज में प्रधानगी को लेकर थी। जब गुरदीप व आरोपी संदीप कॉलेज में थे तो उस समय दोनों में कॉलेज की प्रधानगी को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों ही अपने अपने गांव का नाम चमकाना चाहते थे और संदीप ने रंजिश के चलते ही गुरदीप की हत्या करवाई थी। एसएचओ ने बताया कि आरोपी चंदड़ निवासी सतनाम बारहवीं पास है तथा रीतिक दसवीं पास है। उन्होंने बताया कि हत्या करने के मामले में बॉक्सरों का पूरा गैंग भी हो सकता है, जिसके बारे में आगे जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। एसएचओ के अनुसार बॉक्सर होने के नाते ये सभी आपस में मिले थे और जान पहचान भी हुई। उन्होंने बताया कि मृतक कालवन निवासी गुरदीप को 2017 में गंभीर चोटें मारी गई थी, जिसमें धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था लेकिन बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को पुलिस लेगी रिमांड पर
एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आरोपियों को रिमांड लिया जाएगा ताकि वारदात में प्रयोग की गई कार व पिस्तौल को बरामद किया जा सके। रिमांड के दौरान आरोपियों से संदीप, राहुल व अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में 120बी को जोड़ दिया है तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे सूचना दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed