फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Murder of cattle trader in Fatehabad Neighbour stabbed over personal dealings, accused arrested after one hour

फतेहाबाद में पशु व्यापारी की हत्या: आपसी लेनदेन को लेकर पड़ोसी ने चाकू से किया वार, एक घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Jun 2025 12:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 14 Jun 2025 12:11 PM IST
सार

विनोद की पत्नी कालो बाई ने बताया कि शुक्रवार देर रात सुखदेव सिंह अपने 2 साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। उसने चाकू से पति का गला काट दिया।

विज्ञापन
Murder of cattle trader in Fatehabad Neighbour stabbed over personal dealings, accused arrested after one hour
अस्पताल में पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के रतिया के गांव लांबा में पड़ाेसी ने रुपये के लेनदेन को लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर पशु व्यापारी की शुक्रवार रात को चाकू से वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामला लेनदेन को लेकर है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार गांव लांबा में 42 वर्षीय विनोद कुमार पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करता था। बताया जा रहा है कि उसके कमरे के साथ ही उसका पड़ोसी सुखदेव भी रहता है। अक्सर दोनों आपस में बैठते है। पिछले कुछ दिनों से लेनदेन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में विनोद की पत्नी कालो बाई ने बताया कि शुक्रवार देर रात सुखदेव सिंह अपने 2 साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। उसने चाकू से पति का गला काट दिया। जब उसने विरोध किया तो सुखदेव सिंह ने हाथापाई की और वह फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी व मृृतक आपस में रिश्तेदार भी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी सुखदेव को एक घंटे में गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस पता करेगी उसके साथ और कौन लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed