फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MP Rohi FPO issued the first jobbing license for purchase

खरीद के लिए एमपी रोही के एफपीओ को जारी किया पहला आढ़ती लाइसेंस

Fri, 09 Apr 2021 10:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
MP Rohi FPO issued the first jobbing license for purchase
बैठक में भाग लेने पहुंचे जिला भर के आढ़ती। - फोटो : Fatehabad
खरीद के लिए एमपी रोही के एफपीओ को जारी किया पहला आढ़ती लाइसेंस
विज्ञापन

मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। उधर, व्यापारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस बीच प्रशासन खरीद के लिए वैकल्पिक व्यवस्था जुटाने में लगा है। फतेहाबाद मंडी में खरीद के लिए गांव मोहम्मदपुर रोही के एक किसान उत्पादक संगठन यानी एफपीओ को कच्चा आढ़ती का लाइसेंस जारी कर दिया है। मार्केट कमेटी सचिव संजीव सचदेवा ने बताया कि डिपो होल्डरों को लाइसेंस जारी करने पर भी विचार चल रहा है। हालांकि अभी तक कोई लाइसेंस नहीं जारी हुआ। फतेहाबाद की मंडी में अब तक एक हजार क्विंटल गेहूं आ चुका है, लेकिन खरीद प्रक्रिया अटकी हुई है।
वहीं जिलेभर के अनाज मंडियों के संगठन के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक अनाज मंडी के व्यापार मंडल कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जगदीश भादू ने की। सभी व्यापारियों ने सरकार की गेहूं खरीद नीतियों का विरोध किया। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि गेहूं का भुगतान आढ़तियों के माध्यम से ही किसान की इच्छानुसार किया जाए। सरकार की ई पोर्टल प्रणाली भी सही से नहीं चल रही है। मांग की है कि गेहूं की तुलाई पिछले सीजन की प्रणाली के तहत ही की जाए। सरकार की नई प्रणाली व्यापारियों के हितों पर नहीं है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के तहत गेटपास सिस्टम को भी खत्म किया जाए। जब तक सरकार आढ़तियों की मांगे नहीं मानती, प्रदेशभर की मंडियों में गेहूं कार्य पर हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन

डीसी का दावा- किसानों को नहीं होगी कोई दिक्कत
उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने जिलाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मंडियों में गेहूं खरीद कार्य की समीक्षा भी की व अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि 10 अप्रैल के बाद मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ेगी। प्रशासन ने गेहूं खरीद के सभी पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। उठान और लदान के लिए भी टेंडर दिए जा चुके हैं। मंडियों में उठान को लेकर अक्सर दिक्कतें आती है और कानून व्यवस्था भी बिगड़ने की संभावना रहती है। इसलिए क्षेत्रवार पुलिस अधिकारी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट गेहूं खरीद कार्य में अपना अपेक्षित सहयोग दें। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि वे अपने-अपने उपमंडल में खरीद कार्य में जिम्मेदारी संभालें। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल, एसडीएम गौरव अंतिल, भारत भूषण कौशिक, डीएसपी दलजीत सिंह बेनीवाल, गीतिका जाखड़, अजैब सिंह, तहसीलदार रणविजय सिंह, बीडीपीओ नरेंद्र सिंह, विनय प्रताप सिंह सहित संबंधित थानों के इंचार्ज व नायब तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूना में परेशान किसानों ने जताया विरोध
भूना। शास्त्री अनाज मंडी में गेहूं की खरीद न होने से किसानों ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिनों से बिल्कुल सूखी हुई गेहूं लेकर मंडी में आए थे। मगर यहां कोई भी खरीददार नहीं है। किसान सतबीर भडिया ढाणी डूल्ट, गुलाब सिंह नाढ़ोड़ी, ज्ञानीराम भूना, सुरेंद्र सिंह, बलजीत सिंह आदि ने बताया कि भले ही गेहूं की सरकारी खरीद करने के लिए एक अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई हो, लेकिन भूना अनाज मंडी में खरीद शुरू नहीं हुई। आढ़तियों में मजदूरों की हड़ताल के कारण खरीद एजेंसियां भी बेबस हैं। मार्केट कमेटी के सचिव ईश्वर सिंह ढाका ने बताया कि शनिवार तक सरकारी खरीद एजेंसियों के अधिकारी वारदाना लेकर आ जाएंगे। इसके बाद गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करवा दी जाएगी। खरीद न होने के विरोध में लक्ष्मी अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान, मजदूरों, आढ़तियों ने धरना दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed