फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mother of two daughters committed suicide by hanging herself in Ashok Nagar

Fatehabad News: अशोक नगर में दो बेटियों की मां ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mother of two daughters committed suicide by hanging herself in Ashok Nagar
फतेहाबाद। शहर के अशोक नगर में दो बेटियों की मां ने आत्महत्या कर ली। शहर के अशोक नगर निवासी महिला ने घर की छत पर बने चौबारे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे की है। घटना के समय महिला का पति काम पर गया हुआ था। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालजनों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए है।
विज्ञापन

महिला बसमिता (27) अपने पति सुखबीर सिंह और दोनों बेटियों के साथ अशोक नगर स्थित ससुराल के घर में ही ऊपर बने चौबारे में रहती थी। सुखबीर रंग-रोगन का काम करता है और रोजाना की तरह शनिवार को भी काम पर गया हुआ था। दोपहर को जब वह खाना खाने घर लौटा तो ऊपर कमरे में गया, जहां उसने देखा कि पत्नी ने फंदा लगाया हुआ था तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed