फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mother and son died in a road accident in Fatehabad

Haryana: बस और बाइक की टक्कर, मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की हुई मौत; ड्राइवर फरार

Mon, 02 Feb 2026 04:02 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 04:02 PM IST
सार

हरियाणा के फतेहाबाद में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया। यहां बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार मां और बेटे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Mother and son died in a road accident in Fatehabad
सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर के लाली रोड सदर थाना से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर अलीका की तरफ से आ रही बाइक और रतिया रोड की तरफ से जा रही निजी बस की आमने-सामने की टक्कर से बाइक पर सवार गांव खाई निवासी 62 वार्षिक कौशल्या देवी  व बाइक चला रहा उनका बेटा 33 वर्षीय रॉबिन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सड़क हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


परिजनों की बस ड्राइवर को पकड़ने की मांग

सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकजुट हो गए और उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  मृतक रॉबिन की जेब में पड़े आधार कार्ड को देखकर उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतक कौशल्या का बेटा हुकम  व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस टीम मृतकों के शवों को नागरिक अस्पताल में ले जाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान परिजनों ने शवों को ले जाने से रोक दिया और बस ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग की। 
विज्ञापन


बारात लेकर जा रहा था बस चालक

जानकारी के मुताबिक मृतक कौशल्या गांव से अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर रतिया आधार कार्ड को सही करवाने आ रही थी तथा बस चालक गांव जमालपुर से कलोठा बारात लेकर जा रहा था कि रास्ते में ही सड़क दुर्घटना हो गई। बस चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया जिसके बाद बस में सवार बाराती भी बस चालक के फरार होने के बाद वहां से पैदल ही कलोठा गांव की तरफ चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed