{"_id":"685fca70c660e491c30d9133","slug":"mother-and-daughter-dead-body-found-in-house-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: घर में मिले मां-बेटी के शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: घर में मिले मां-बेटी के शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला, पुलिस कर रही जांच
Sat, 28 Jun 2025 04:27 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 28 Jun 2025 04:27 PM IST
सार
हरियाणा में मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कराणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मां और बेटी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाला छज्जू राम पहाड़िया ट्रस्ट कार्यालय के पास रोड पर स्थित एक घर में मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भेज दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत का खुलासा
मृतकों की पहचान 90 वर्षीय सुरजीत कौर और उनकी 55 वर्षीय पुत्री हरभजन कौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरभजन कौर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं, और उनके भाई की भी कुछ दिन पहले मौत हो चुकी थी। एडिशनल थाना प्रभारी पीएसआई उमेद सिंह के अनुसार, प्राथमिक जांच में दोनों महिलाओं की मौत बीमारी के कारण होने का संदेह है। शवों पर किसी भी प्रकार की चोट या जानवर के काटने के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
समाजसेवी राजेंद्र बली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रस्ट कार्यालय के समीप एक मकान में दो महिलाओं के शव मिले हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जयपुर-आगरा हाईवे पर हादसा: रोहतक के एक परिवार के चार लोगों की मौत, मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे सभी