फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mortal remains of Martyr grenadier Vikas Rahar reached Peelimandori village of Bhattu block

Fatehabad: पीलीमंदोरी पहुंचा शहीद ग्रेनेडियर विकास का पार्थिव शरीर, नम आंखों से लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 25 Dec 2022 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 25 Dec 2022 12:45 PM IST
सार

ग्रेनेडियर विकास राष्ट्रीय खिलाड़ी थे और खेल कोटे से चार साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। ग्रेनेडियर विकास की दो साल पहले शादी हुई थी और चार माह पहले वे बेटे के पिता बने थे।

विज्ञापन
Mortal remains of Martyr grenadier Vikas Rahar reached Peelimandori village of Bhattu block
पीलीमंदोरी पहुंचा शहीद विकास का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सिक्किम हादसे में शहीद हुए भट्टू खंड के गांव पीलीमंदोरी निवासी विकास राहड़ का पार्थिव शरीर रविवार सुबह सेना के ट्रक में भट्टू पहुंचा। इसके बाद शव गांव पीलीमंदोरी लाया गया। भट्टू से ग्रामीण मोटरसाइकिल के काफिले के साथ शव को गांव में लेकर पहुंचे। इस दौरान विकास अमर रहे के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन

         
गांव में शव पहुंचने पर ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। श्रद्धांजलि देने के लिए बच्चे से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं भी पहुंची। ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर अमर रहे के नारे लगाए। पार्थिव शरीर को पहले घर ले जाया जाएगा और इसके बाद गांव के स्टेडियम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। विकास राष्ट्रीय खिलाड़ी थे और खेल कोटे से चार साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। ग्रेनेडियर विकास की दो साल पहले शादी हुई थी और चार माह पहले वे बेटे के पिता बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed