फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Moong crop is not being sold at MSP

Fatehabad News: एमएसपी पर नहीं बिक रही मूंग की फसल

Tue, 19 Aug 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 19 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Moong crop is not being sold at MSP
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में सुखने के लिए बिछाई गई मूंग की फसल। संवाद
फतेहाबाद। जिले में मूंग की फसल की कटाई का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को किसान फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में मूंग की फसल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल की खरीद नहीं मिली।
विज्ञापन


सरकार ने मूंग की खरीद एमएसपी पर करने का वायदा किया था, जिसका समर्थन मूल्य 8700 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसके बावजूद मंडियों में किसानों को केवल 4500 से 5200 रुपये प्रति क्विंटल तक ही दाम मिल रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि मंडियों में तुरंत एमएसपी पर खरीद शुरू की जाए।
विज्ञापन


किसान जिले सिंह ने बताया कि उन्होंने दो एकड़ भूमि पर मूंग की बुवाई की थी। यह फसल मई माह में गेहूं की कटाई के बाद लगाई जाती है और करीब 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को उचित मूल्य मिले, तो यह फसल लाभकारी साबित हो सकती है। साथ ही मूंग की खेती में सिंचाई की आवश्यकता कम होती है, जिससे जल की भी बचत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

सरकारी भाव 8700 प्रति क्विंटल

सरकार ने इस बार मूंग की फसल का भाव 8700 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, लेकिन जिले की अनाज मंडियों में किसानों को सिर्फ 4500 से 5200 रुपये प्रति क्विंटल तक ही भाव मिल रहा है। इससे किसानों को प्रति क्विंटल 3000 रुपये तक का नुकसान हो रहा है। सरकार को तुरंत एमएसपी पर खरीद शुरू करनी चाहिए।


---

यह है मूंग की फसल में खर्च

बाजार में मूंंग का 250 रुपये किलो के हिसाब से मिलता है। प्रति एकड़ 15 किलो डाला जाता है। मूंग की फसल में पीले पत्ते के रोग का प्रकोप व कीटनाशक दवाओं का 5 से 6 बार छिड़काव किया गया। ऐसे में प्रति एकड़ में करीब 10 हजार रुपये की लागत आई है। जबकि प्रति एकड़ 5 क्विंटल की पैदावार हुई है। ऐसे में किसानों को बहुत कम लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed