फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   moolesting, edication, fatehabad

जेबें ही न भरें, बच्चों की सुरक्षा भी करें

Wed, 18 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद Updated Wed, 18 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
moolesting, edication, fatehabad
‌शिक्षा - फोटो : bureau
प्राइवेट स्कूल संचालक अपनी मनमानी पर उतारू हैं। बच्चों की जिंदगी से उन्हें कोई लेना देना नहीं, बस उनकी जेबें भरनी चाहिए। यह बात मंगलवार को उस समय निकलकर सामने आई जब प्राइवेट स्कूलों में हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रमनदीप कौर व जिला शिक्षा विभाग की टीम में अधीक्षक वेदबाला ने चेकिंग की। स्थिति को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी स्कूल संचालक गंभीर नहीं है। वहीं जिला प्रशासन भी कितना सतर्क है यह फतेहाबाद, भूना, भट्टू के प्राइवेट स्कूलों की चेकिंग में सामने आ गया है। 13 स्कूलों में की गई चेकिंग में बसों में गंभीर खामियां मिली हैं। जिसके बाद टीम ने कार्यवाही करते हुए 27 स्कूल बसों के चालान काटे व भट्टू में एक स्कूल बस को इंपाऊड कर दिया है। रमनदीप कौर ने स्पष्ट कह दिया है कि स्कूल बसों में कमियां पाया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आलम यह है कि विद्यार्थी स्कूल बसों में अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं। स्कूलों में बसों के हालात देखकर टीम का नेतृत्व कर रही रमनदीप कौर ने कहा कि प्राइवेट स्कूल संचालक जेबें ही न भरें, बच्चों को सुविधा भी दें।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से आई हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रमनदीप कौर, जिला शिक्षा विभाग की सुपरिंटेंडेंट वेदबाला के साथ भट्टू पहुंची। जहां से सबसे पहले भट्टू पहुंचकर स्कूल बसों की चेकिंग की। जांच में एमडीएवी स्कूल की बसों में सबसे अधिक 7 बसों में कमियां पाई गई, जिनके चालान काटे गए। इस टीम ने भट्टूमंडी के पांच स्कूलों के वाहनों की जांच की जिनमें दो स्कूलों के वाहन सही पाए गए, जबकि तीन स्कूलों में वाहनों में काफी कमी मिली। तीन स्कूलों में 10 स्कूल बसों के चालान किए गए व एक बस के कागजात पूरे न हो पाने के कारण इंपाऊंड कर दिया गया। चेकिंग अभियान के चलते सबसे अधिक एमडीएवी स्कूल की बसों में कमियां पाई गई। जिसके चलते अकेले इस स्कूल की 7 बसों के चालान काटे गए। कमियों को दूर करने के लिए स्कूल प्रशासन को पांच दिन का समय दिया गया है। टीम ने इसके अलावा एनएमसी स्कूल की 2 बसों के भी चालान काटे, जबकि एसएन मॉडल स्कूल की एक बस का चालान किया गया व एक बस को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन

भट्टू के बाद  फतेहाबाद पहुंची  टीम ने खैराती रोड स्थित क्रिसेंट स्कूल में बसों की चेकिंग की। जहां पर 9 बसों के चालान काटे गए। टीम ने उसके बाद सिरसा रोड स्थित माऊंट लिट्रा, डिवाइन व सतीश कालोनी स्थित अपेक्स स्कूल में बसों की चेकिंग की। डिवाइन स्कूल की 7 बसों के चालान काटे गए। अपेक्स स्कूल की बसों में भी कमियां थी। इस स्कूल में भी बसों के कागज पूरे नहीं मिले। जहां पर टीम ने स्कूल संचालकों को फटकार लगाई तथा स्कूल की दो बसों के भी चालान काट दिए। टीम ने उसके बाद भूना के तीन स्कूलों में जाकर जांच की। जहां पर भी कमियां मिली और उनके चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मिली स्कूल बसों में खामियां:
स्कूल बसों में नहीं मिले सीसीटीवी कैमरे
छात्राओं की बसों में नहीं मिली महिला सहायक
स्कूल बसों में ड्राइवर व सहायक नहीं मिले वर्दी में
स्कूल बसों में नहीं मिले स्पीड गवर्नर
बसों में नहीं मिला जीपीएस सिस्टम
कंडम हालात में मिली स्कूल बसें
स्कूल बसों में नहीं मिले अग्रिशमन व प्राथमिक उपचार किट
स्कूल बसों पर नहीं मिले आपातकालीन नंबर

21 प्वाइंटस के आधार पर की गई चेकिंग
आयोग की सदस्य रमनदीप कौर ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार 21 प्वाईंटस पर स्कूल बसों की चेकिंग की गई है। स्कूल बसों में मिली खामियों को देखकर वह खुद हैरान है। स्कूल संचालक बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह नियमों को लेकर गंभीर हो जाए नहंी तो उन पर कार्यवाही हो सकती है।


टीम में थे ये लोग शामिल
हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रमनदीप कौर के अलावा एसडीएम संतलाल पचार, डीएसपी विजय जाखड़, जिला शिक्षा विभाग की सुपरिंटेंडेंट वेदबाला, शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार, ट्रैफिक एसएचओ रिछपाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुरजीत बाजिया सहित अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed