फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mohalla Pathshala will start in village Bhirdana, Dhani Channaram and Dhid

गांव भिरड़ाना, ढाणी चाननराम और धिड़ में शुरू होंगी मोहल्ला पाठशाला

Sun, 30 May 2021 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Mohalla Pathshala will start in village Bhirdana, Dhani Channaram and Dhid
कोरोना महामारी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पढ़ाई को लेकर सरकारी स्कूलों में प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। बेसिक लेवल कमजोर हो रहा है। अब कोरोना महामारी की दूसरी लहर में विद्यार्थियों की पढ़ाई बिल्कुल बंद हो चुकी है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए मोहल्ला पाठशाला शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

पायलेट प्रोजेक्ट पर जिले के तीन गांवों में मोहल्ला पाठशाला शुरू करने की योजना है। गांव भिरड़ाना, ढाणी चाननराम, धिड़ गांवों में पायलेट प्रोजेक्ट पर मोहल्ला पाठशाला शुरू होंगी। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है इसको लेकर उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ से अनुमति लेकर शुरूआत की जाएगी। इन गांवों के सरकारी स्कूलों के शिक्षक अपनी कक्षाओं के विद्यार्थियों को सुबह और शाम के समय पढ़ाएंगे। यानी की अगर एक कक्षा में 20 विद्यार्थी हैं तो सुबह 10 और शाम को 10 विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। इन्हें एलएलएम की किताबें दी जाएंगी ताकि वह प्रेक्टिस कर सकें। अगर इन गांवों में पायलेट प्रोजेक्ट कामयाब होता है तो अन्य गांवों में शुरूआत की जाएगी। वैसे एक जून से शिक्षकों को रोस्टर मुताबिक स्कूल में आने के निर्देश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

घरों के बाहर बनाए जाएंगे ब्लैक बोर्ड
सक्षम योजना के तहत घरों के बाहर ब्लैक बोर्ड बनाने का फैसला लिया गया है। विद्यार्थी घर के बाहर इन बोर्ड पर प्रेक्टिस कर सकेंगे। एक गली में दो से तीन ब्लैक बोर्ड बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 फीसदी बच्चों ने किया किताबों का आदान-प्रदान
जिले में प्राइमरी स्कूल : 384
पहली से आठवीं कक्षा तक विद्यार्थी : 72060
किताबों का किया गया आदान-प्रदान : 13926
नया सेशन शुरू होने से पहले बंद हुए स्कूल
सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते नया सेशन शुरू होने से पहले ही स्कूल बंद हो गए। इसके चलते विद्यार्थियों के पास किताबें नहीं पहुंची है। मात्र 20 फीसदी विद्यार्थियों ने ही किताबों का आदान-प्रदान किया है।

कोट
पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए हम पायलेट प्रोजेक्ट पर तीन गांवों में मोहल्ला पाठशाला शुरू कर रहे हैं। शिक्षक सुबह और शाम को 10-10 विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंस में पढ़ाएगा। छोटे बच्चे प्रेक्टिस नहीं कर पाते हैं इसलिए हम इसकी शुरूआत कर रहे हैं ताकि वह लिखना सीख सके। पिछले साल भी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। प्रस्ताव तैयार कर लिया है और इसे उपायुक्त के सामने रखा जाएगा।
- अनुराग, धारीवाल, जिला संयोजक, सक्षम योजना, शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed