फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Model culture schools have poor toilets, children's educational level is also weak

Fatehabad News: मॉडल संस्कृति स्कूलों में खराब मिले टॉयलेट, बच्चों का शैक्षणिक स्तर भी कमजोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Model culture schools have poor toilets, children's educational level is also weak
फतेहाबाद। मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूलों में खामियां ढूंढने के लिए निदेशालय के निर्देश पर हिसार के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पहले दिन जिले के 43 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण को लेकर हिसार के उप जिला शिक्षा अधिकारी, बीईओ, बीआरपी आदि की ड्यूटी लगाई गई थी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई स्कूलों में टायलेट खराब मिले। कई स्कूलों में कमरे कंडम हालत में मिले तो कहीं बच्चों का शैक्षणिक स्तर भी कमजोर मिला। हिसार के उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीन ने गांव अहलीसदर स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां पर टॉयलेट की हालत खराब मिली। दीवार भी नीची मिली। कई विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर पर कमजोर मिला। जिले के 87 मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूलों का निरीक्षण किया जाना है। पहले दिन हिसार से 43 अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचे। एक-एक अधिकारी को एक-एक स्कूल अलॉट किया गया था। कई अधिकारी देरी से पहुंचे तो कई जगह भी औपचारिकता ही पूरी करते हुए नजर आए।
विज्ञापन


नए मॉडल संस्कृति स्कूल बनाने की है तैयारी
मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूलों की शुरूआत वर्ष 2017 में हुई थी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो जिले में और नए मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल शुरू करने की तैयारी है लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संवाद कार्यक्रम में मॉडल संस्कृति स्कूलों में कमियों को लेकर शिकायतें मिली थीं। इसी के चलते विभाग पहले से चल रहे स्कूलों में निरीक्षण करवा रहा है ताकि यहां की कमियों को दूर किया जा सके।
विज्ञापन


आज भी होगा निरीक्षण
जिले के मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूलों का शुक्रवार को भी निरीक्षण होगा। अब तक 43 स्कूलों का निरीक्षण हो चुका है और बाकी स्कूलों का शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed