फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Minor jumped in Bhakra canal, missing

भाखड़ा नहर में नाबालिग ने लगाई छलांग, लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Minor jumped in Bhakra canal, missing
भूना क्षेत्र में नहर पर जाल लगाकर लड़की तलाश करते हुए। - फोटो : Fatehabad
सिरसा ब्रांच भाखड़ा नहर में खैरी पुल पर रविवार को एक नाबालिग ने छलांग लगा दी। नहर की पटरी पर कुछ लोगों ने लड़की को नहर के पानी में देखा तो उसे बचाने के प्रयास किए गए परंतु लड़की पानी के तेज बहाव में बह गई। घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिस पर पुलिस हेल्पलाइन डायल 112 नंबर गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने नहर पुल के इधर-उधर लड़की की पहचान से संबंधित पड़ताल की। दोपहर बाद लड़की के परिजनों का सुराग लग पाया। परिजनों एवं पुलिस ने लड़की की तलाश के लिए गोरखपुर व बैजलपुर भाखड़ा नहर के पुल पर अलग-अलग जाल लगा दिए हैं। वही गोताखोरों की टीम नहर में लड़की को तलाशने में लगी हुई है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक वार्ड नंबर 13 हिसार रोड के मॉडल टाउन निवासी रमेश कुमार की 16 वर्षीय बेटी आरती रविवार को अचानक घर से लापता हो गई थी। जिसने खैरी पुल पर जाकर आत्महत्या करने के इरादे से नहर में छलांग लगा दी। मगर उसी दौरान कुछ लोग नहर की पटरी से खेतों की तरफ जा रहे थे। नहर में अचानक लड़की के छलांग लगाते हुए उन्होंने देख लिया था। जिस को बचाने के लिए लोगों ने काफी प्रयास किए। मगर तेज बहाव होने के कारण वह पानी में बह गई। हालांकि लड़की के परिजनों ने पुलिस में अभी किसी के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं दी है और फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम पर कुछ लोगों ने एक लड़की ने नहर में छलांग लगा देने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मगर सुबह लड़की के परिजनों का कोई पता नहीं चला था, दोपहर बाद परिजनों को घटना का पता चला। गोरखपुर पुल पर जाल लगा दिए गए हैं और लड़की की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed