{"_id":"644269b15b3941906907969c","slug":"minister-devendra-babli-said-in-fatehabad-may-be-upcoming-assembly-elections-will-fought-in-alliance-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: मंत्री देवेंद्र बबली बोले, हो सकता है आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन में ही लड़ा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: मंत्री देवेंद्र बबली बोले, हो सकता है आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन में ही लड़ा जाए
Fri, 21 Apr 2023 04:17 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 21 Apr 2023 04:17 PM IST
सार
फतेहाबाद में देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि वर्तमान में भाजपा-जजपा अच्छे ढंग से गठबंधन में सरकार चला रही हैं। चुनाव के समय भाजपा जजपा दोनों पार्टियां अपना-अपना घोषणा पत्र लेकर जनता के बीच गई थी।
विज्ञापन
मंत्री देवेंद्र बबली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के टोहाना में प्रदेश के पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा है कि हो सकता है कि आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन में ही लड़ा जाए। हालांकि, यह निर्णय अभी भविष्य के गर्भ में हैं। भाजपा व जजपा दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं को यह तय करना है। जनता की उम्मीद को देखते हुए पार्टी के नेता फैसला लेंगे। उनको लगता है कि अगला चुनाव भी दोनों पार्टियां गठबंधन में ही लड़ेगी।
विज्ञापन
भाजपा-जजपा अच्छे ढंग से गठबंधन में सरकार चला रही
पंचायत मंत्री ने यह बात टोहाना में मीडिया से बातचीत में कही। इस दौरान देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि वर्तमान में भाजपा-जजपा अच्छे ढंग से गठबंधन में सरकार चला रही हैं। चुनाव के समय भाजपा जजपा दोनों पार्टियां अपना-अपना घोषणा पत्र लेकर जनता के बीच गई थी, जिसके बाद कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत सभी मुख्य वायदे धरातल पर लेकर आए हैं।
विज्ञापन
जनहित के विजन को लेकर काम कर रही सरकार
वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ पूरी सरकार का अच्छा तालेमल है। मुख्यमंत्री के साथ-साथ पूरी सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ देने का कार्य कर रही है। बबली ने कहा कि जनहित के विजन को लेकर सरकार काम कर रही है, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। इस दौरान पंचायत मंत्री ने अनाज मंडी में लदान की गति कम होने के मुद्दे पर कहा कि इस मसले पर उपायुक्त से उनकी बातचीत हुई है। लदान को तेज किया जाएगा। किसानों की गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, किसी को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन