फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Minister Bedi issued directives to shut down unrecognized private schools In Fatehabad sought report from DEO

Fatehabad: मंत्री बेदी ने बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने के दिए निर्देश, डीईओ से मांगी रिपोर्ट

Sat, 23 May 2026 03:15 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 23 May 2026 03:15 PM IST
सार

गांव ढाणी सांचला निवासी सुरेंद्र सिंह ने शिकायत की थी कि डेढ़ साल पहले तेज आंधी व बरसात के कारण बिजली की तारें टूट गई थी, जिस पर उसने बिजली निगम भूना को शिकायत की थी, जिस पर उन्होंने अस्थाई तौर पर तारें जोड़कर सप्लाई चालू कर दी। 

विज्ञापन
Minister Bedi issued directives to shut down unrecognized private schools In Fatehabad sought report from DEO
हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को पहली बार डीपीआरसी भवन में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 मामलों की सुनवाई की गई। बैठक में एक मामले की सुनवाई के दौरान मंत्री ने डीईओ संगीता बिश्नोई को जिले में चल रहे बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए और अगली बैठक में रिपोर्ट मांगी।

विज्ञापन


बैठक के दौरान शिकायतें सुनते समय एक शिकायतकर्ता के नहीं आने पर मंत्री कृष्ण बेदी भड़क गए। शिकायतकर्ता ने बिजली निगम से संबंधित शिकायत दी थी। जब वह नहीं आया तो मंत्री ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार से कहा कि आपने मुझ तक नहीं आने दिया होगा। मैं चंडीगढ़ से चलकर आया हूं। पूरा प्रशासन यहां बैठा है। सारा अमला हमने यहां बिठा रखा है।
विज्ञापन




अगला संतुष्ट होकर घर बैठा है। हम फालतू हैं। उसके पास इतना भी समय नहीं है कि आकर अपनी बात बताए। केवल 12 शिकायतों को रखा गया है। उन्होंने शिकायत को पेंडिंग रखने और अगली बार शिकायतकर्ता को बुलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव ढाणी सांचला निवासी सुरेंद्र सिंह ने शिकायत की थी कि डेढ़ साल पहले तेज आंधी व बरसात के कारण बिजली की तारें टूट गई थी, जिस पर उसने बिजली निगम भूना को शिकायत की थी, जिस पर उन्होंने अस्थाई तौर पर तारें जोड़कर सप्लाई चालू कर दी। तारें काफी नीची है, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed