फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mini Secretariat buildings will be equipped with high-tech CCTV cameras

Fatehabad News: हाईटेक सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगी लघु सचिवालय की इमारतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mini Secretariat buildings will be equipped with high-tech CCTV cameras
फतेहाबाद। फतेहाबाद के लघु सचिवालय की दोनों इमारतें हाइटेक सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगी। दोनों इमारतों के हर कॉरिडोर को इन सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा और आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रहेगी। यह कार्य लोक निर्माण विभाग की बिजली शाखा द्वारा करवाया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल भूना के अमरूद के बाग में चहारदीवारी का निर्माण करवाएगा तो काडा विभाग फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी की मरम्मत करेगा। इन तीनों कामों पर 3 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
विज्ञापन


फतेहाबाद के मुख्य लघु सचिवालय व द्वितीय खंड की सभी तीनों मंजिलाें पर 100 से अधिक हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। दोनाें ही इमारतों में आईपी एचडी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की बिजली शाखा ने 1 करोड़ 8 लाख 11120 रुपये का टेंडर जारी किया है। यह टेंडर 9 फरवरी को खोला जाएगा। जो एजेंसी सामने आएगी उसको यह काम सौंप दिया जाएगा। वहीं काडा विभाग द्वारा फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी नहर की मरम्मत की जाएगी। सालों से नहर की मरम्मत न होने के कारण इसमें कई जगह से ईंटें उखड़ने लगी हैं। इसके लिए काडा ने 48,18,051 रुपये का टेंडर जारी किया है। यह टेंडर 8 फरवरी को खोला जाएगा।
विज्ञापन


डेढ़ करोड़ की लागत से भूना के अमरूद के बाग की बनेगी चहारदीवारी
भूना में स्थित अमरूद के सरकारी बाग के चारों ओर कंक्रीट की चहारदीवारी का निर्माण भी किया जाएगा। हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल ने इसका टेंडर भी जारी कर दिया है। यह टेंडर 1 करोड़ 50 लाख 50 हजार 928 रुपये का है। अमरूद के बाग के चारों ने कंक्रीट की दीवार के साथ इस पर पुट्टी भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
लघु सचिवालय व लघु सचिवालय द्वितीय खंड में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। एजेंसी के टेंडर लेने के बाद लघु सचिवालय के दोनों खंडों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

-रविकांत, जेई, पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर इलेक्ट्रिक विंग
कोट
भूना के अमरूद के बाग की चहारदीवारी के लिए एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा गया था। इसके निर्माण के लिए 1 करोड़ 50 लाख 50 हजार 928 रुपये का बजट पास हो गया है और इसका टेंडर भी लगा दिया गया है। 22 जनवरी को इसका टेंडर खोला जाएगा।
-आनंद कुमार, कार्यकारी अभियंता, एचएसएएमबी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed