{"_id":"61e5a79afef1ac1a5b59ace6","slug":"migrant-laborer-hangs-on-tree-death-fatehabad-news-hsr622249486","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूर ने पेड़ पर लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूर ने पेड़ पर लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूना। टोहाना रोड पर डूल्ट व भट्टू के बीच जय दुर्गा ईंट भट्टा के पास प्रवासी मजदूर ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक उत्तर प्रदेश के बरेली जिला के गांव विशारतगंज का मूल निवासी था। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और मजदूर के परिजनों के मौके पर न पहुंचने के कारण शव को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
जानकारी के अनुसार जय दुर्गा ईंट भट्ठे पर करीब 20 वर्षीय मुनस्सम पथेर का काम करता था। तीन सप्ताह पहले मुनस्सम ईंट भट्ठे से चला गया था। मगर रविवार रात को अचानक युवक ने आकर ईंट भट्ठे के बिल्कुल नजदीक पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सोमवार सुबह ईंट भट्ठे पर कार्यरत लोगों ने शव देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा किया। हालांकि, शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले। परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत करवा दिया गया। सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश से सुबह परिजन भूना के लिए रवाना हुए। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कंवर सिंह के मुताबिक मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कोट
ईंट भट्ठे के नजदीक पेड़ पर प्रवासी मजदूर का शव मिला है। मृतक के परिजनों के आने का इंतजार है। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कपिल सिहाग, प्रभारी, भूना थाना पुलिस