फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mercury is 44 degrees, the patient is troubled by the humidity

पारा 44 डिग्री, उमस से मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mercury is 44 degrees, the patient is troubled by the humidity
फतेहाबाद के पुरूष वार्ड जहां नहीं है कूलर की सुविधा। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गर्मी का सितम जारी है और पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया है। इस भीषण गर्मी में नागरिक अस्पताल के वार्ड में दाखिल मरीजों को सिर्फ पंखे का ही सहारा है। वार्ड में कूलर तक नहीं लगे हैं। अगर कहीं लगे हैं तो किसी में पानी सप्लाई नहीं है तो किसी की मोटर ही खराब पड़ी है। अस्पताल में भर्ती मरीज सुविधाओं के अभाव में उमस से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मरीजों के रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी के बाहर इंतजार के लिए बने शेड में पंखे तक बंद हैं। इसको लेकर पड़ताल की गई तो ये सामने आया। स्टाफ के पास एक ही जवाब है कि डिमांड भेजी गई है। आने के बाद ही कूलर लगाए जाएंगे। स्थिति ये भी है कि अफसरों से लेकर डॉक्टरों तक के एसी की सर्विस हो चुकी है, लेकिन मरीजों के लिए कूलर तक की व्यवस्था नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन

ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर
नागरिक अस्पताल की ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर मरीजों के लिए एक ही पंखा लगा है। हालात ये है कि ये पंखा बंद ही रहता है। ऐसे में यहां पर्ची कटवाने के लिए आने वाले मरीजों को पंखे तक की हवा नहीं मिल पाती है। नतीजतन गर्मी में मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को काफी मुसीबतें झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार
नागरिक अस्पताल के डिस्पेंसरी के बाहर भी मात्र एक ही पंखा लगा है, जबकि यहां पर रोजाना 650 से 700 तक मरीज आते हैं। कई बार हालात ये होते हैं कि मरीजों को दवा लेने के लिए एक-एक घंटे तक लाइन में लगे रहना पड़ता है।
शेड के नीचे वेटिंग एरिया, एक पंखा, लेकिन वह भी बंद
नागरिक अस्पताल में ब्लड सैंपल देने वाले और नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के मरीजों के इंतजार करने के लिए शेड के नीचे व्यवस्था की गई है। हालात ये है कि यहां पर एक पंखा लगा है, जो कि बंद रहता है।
पुरुष वार्ड में दो कूलर, एक खराब, गैलरी में एक भी नहीं
नागरिक अस्पताल में दूसरी मंजिल के पुरुष वार्ड में मात्र दो कूलर लगे हैं। पड़ताल में सामने आया कि यहां पर लगा एक कूलर खराब है और न ही पानी की सप्लाई से जोड़ा गया है। दूसरा जो कूलर लगा है, उसकी स्पीड ही कम है। इसके अलावा गैलरी में छह बेड लगे हैं, लेकिन यहां पर एक भी कूलर नहीं है। स्टाफ का कहना है कि कूलर होना चाहिए, लेकिन है नहीं, अफसरों को डिमांड दे रखी है। संवाद
कोट
कूलर को लेकर किसी विभाग से डिमांड नहीं आई है। अगर कहीं से डिमांड आती है तो उपलब्ध कराया जाएगा। बाकी अगर कहीं दिक्कत आ रही है तो उसका समाधान कराया जाएगा। मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

-डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।

फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में शेड के नीचे बैठे मरीज और बंद पड़े पंखे।

फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में शेड के नीचे बैठे मरीज और बंद पड़े पंखे।- फोटो : Fatehabad

नागरिक अस्पताल के पुरूष वार्ड में बंद कूलर।

नागरिक अस्पताल के पुरूष वार्ड में बंद कूलर।- फोटो : Fatehabad

फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर बंद पंखे।

फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर बंद पंखे।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed