फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mega mock drill on flood disaster on 14th, Finance Secretary reviews preparations

Fatehabad News: बाढ़ आपदा पर मेगा मॉक ड्रिल 14 को, वित्त सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

Wed, 06 May 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 06 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mega mock drill on flood disaster on 14th, Finance Secretary reviews preparations
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी अनुराग ढालिया।
फतेहाबाद। जिले में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए 14 मई को मेगा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसके लिए वित्त सचिव डीके बेहरा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेश के विभिन्न जिलों की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल केवल औपचारिकता नहीं बल्कि आपदा के समय वास्तविक स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन




वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत एडीसी अनुराग ढालिया की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें मॉक ड्रिल के बारे में रणनीति तैयार की गई और इसमें शामिल होने वाली सभी विभागों की भागीदारी व जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई। एडीसी ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं अचानक उत्पन्न होती हैं इसलिए सभी विभागों को पहले से तैयार रहना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नगर परिषद, बिजली निगम तथा आपातकालीन सेवाओं सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि वे आपसी समन्वय को मजबूत रखते हुए आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




एडीसी ने अधिकारियों निर्देश दिए गए कि मॉक ड्रिल के दौरान संभावित परिस्थितियों जैसे घग्घर नदी के बैकफ्लो, शहर में जलभराव, भवन क्षति, लोगों के फंसने और राहत एवं बचाव कार्यों की चुनौतियों का वास्तविक रूप से अभ्यास किया जाए। इसके साथ ही राहत शिविरों की स्थापना, घायलों के उपचार, एम्बुलेंस सेवाओं की उपलब्धता, ट्रैफिक प्रबंधन और संचार व्यवस्था को भी परखा जाएगा।


बैठक में एसडीएम फतेहाबाद राजेश कुमार, एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह, आरटीए संजय बिश्नोई, डीएसपी संजय कुमार, डीआरओ श्याम लाल, अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ मेजर डॉ. शरद तुली, कार्यकारी अभियंता एनके भोला, डीएफएससी कुशल बूरा, डीडीए डॉ. राजेश सिहाग, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed