फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   medical

दस्त से लड़ने की क्षमता देगा रोटावायरस वैक्सीन

Wed, 23 Dec 2015 12:08 AM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 बच्चो में लगने वाले दस्त से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही वैक्सीन लांच करने जा रहा है। जो कि कीटाणु के कारण लगने वाले दस्त से लड़ने की क्षमता देगा।
 अप्रैल में शुरू होने वाले रोटावायरस वैक्सीन बच्चे को तीन अंतराल में दिया जाएगा। मुख्यालय ने इस संबंध में सिविल सर्जन कार्यालय को पत्र जारी कर सूचना दी है और तैयारियों की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

 स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के अनुसार रोटावायरस के कीटाणु शरीर के अंदर दाखिल कर जाते हैं जिस कारण दस्त लगते हैं। यह मुख्यतर छोटे बच्चों को ज्यादा प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बच्चे को रोटावायरस की दवाई देने के बाद शरीर में रोग प्रतिरोधक की क्षमता पैदा करेगा। रोटावायरस वैक्सीन बच्चे को तीन अंतराल में 6 हफ्ते,10 हफ्ते तथा 14 हफ्ते में दी जाएगी। यह दवाई बच्चे को पहले से चल रही दवाइयों के साथ ही दी जाएंगी।
अप्रैल माह में होगी लांच
रोटावायरस वैक्सीन हरियाणा में नए साल के अप्रैल माह से शुरू की जा रही है। इस संबंध में मुख्यालय ने रिपोर्ट मांगी है कि उनके पास कितनी एएनएम और आशा वर्कर हैं जो इस अभियान को सफल बना सकती हैं।
ये होगा बच्चे की खुराक का शेडयूल
जन्म पर  -  बीसीजी, ओपीवी-एचईपीबी
6 वें हफ्ते    ओपीवी-1, पेंटावेलेंट-1, रोटा-1
10 वें हफ्ते   ओपीवी-2, पेंटावेलेंट-2, रोटा-2
14 वें हफ्ते   ओपीवी-3, पेंटावेलेंट-3, रोटा-3
9 वें महीने  एमसीवी-3, जेई-1
16 से 24 महीने तक   डीपीटी-बी1, ओपीवी-बी, एमसीवी-2, जेई-2
5वें साल  डीपीटी-बी2
आंगनबाड़ी वर्कर व एएनएम की मदद लेगा स्वास्थ्य विभाग:
फतेहाबाद  में 8 सौ आशा वर्कर तथा 75 रेगुलर और 145 ठेके पर एएनएम कार्यरत हैं जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किए जा रहे रोटावायरस वैक्सीन बच्चों को देंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को शनिवार और बुधवार को दवाई पिलाई जाती है।  

रोटावायरस वैक्सीन अप्रैल माह में स्वास्थ्य विभाग लाने जा रहा है जो बच्चों को 6 वें,10 वें व 14 वें हफ्ते में दिया जाएगा। यह वैक्सीन बच्चों को दस्त लगने से बचाएगा।
       डॉ. सुजाता बंसल, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed