फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   mc meeting fatehabad, 30 demands done, fatehabad

नगर परिषद की बैठक में 30 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

Mon, 08 Aug 2016 11:41 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 08 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
mc meeting fatehabad, 30 demands done, fatehabad
टोहाना नगर परिषद की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर पार्षदों से चर्चा करते विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला। - फोटो : amar ujala
 नगर परिषद की पहली हाउस मीटिंग में सोमवार को ढाई दर्जन से अधिक प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूर किया गया। बैठक में शहर के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों के अलावा सभी वार्डों का समान विकास करवाने पर आपसी सहमति कायम की गई। स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और नप चेयरमैन कुलदीप सिंह की उपस्थिति में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


30 प्रस्ताव पारित
बैठक में नप के कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने लगभग 30 प्रस्ताव रखे, जिन्हें चर्चा और सुझावों के साथ सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। शहर में सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत पुलिस विभाग द्वारा चिह्नित व सुझाए गए स्थानों पर कैमरे लगवाकर शहर की निगरानी की जाएगी। गलियों-सड़कों का निर्माण करने वाले ठेकेदारों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। उन्हें अपने निर्माण कार्यों के लिए तीन साल तक की जिम्मेदारी लेनी होगी।
विज्ञापन


जीपीएस आधारित सर्वे होगा
बैठक में नगर परिषद की सीमा को बढ़ाने का प्रस्ताव उपायुक्त के माध्यम से सरकार के पास भेजने पर सहमति बनी। साथ ही नगर परिषद टोहाना का सिजरा आधारित प्लान बनाने और संपत्ति कर के लिए जीपीएस आधारित सर्वे करवाने पर भी सहमति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लावारिस पशुओं के लिए विशेष अनुदान
शहर में लावारिस पशुओं की समस्या से निपटने के संबंध में भी बैठक में चर्चा की गई। विधायक सुभाष बराला ने कहा कि इस दिशा में प्रशासन के साथ कई संगठन भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जन सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है और इस पर कल से ही कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई शुरू की जाए। सदन ने इसके लिए पालिका कोष से विशेष अनुदान जारी करने का प्रस्ताव पारित किया।

दो वाहन और फोगिंग मशीनें आएंगी
बैठक में परिषद में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की सिफारिश तथा अगले एक साल तक उनके पद स्वीकृत करने के बारे में सरकार को प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी। संगम रोड को जनहित में दोमार्गी बनाने व यहां स्ट्रीट लाइटें, हरियाली व शौचालय बनवाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके साथ ही नप क्षेत्र में प्रतिदिन उत्सर्जित होने वाले कचरे के सीधे उठान के लिए दो वाहनों की खरीद भी की जाएगी। नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए फोगिंग मशीन खरीदी जाएंगी।

नप कार्यालय में सौर ऊर्जा प्लांट लगेगा
बैठक में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों के लिए जरूरी मूवेबल शौचालय वाहन खरीदने पर आमराय बनाई गई। साथ ही नागरिक सुविधा केंद्र का अधूरा कार्य पूरा करवाने, नगर परिषद कार्यालय में बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने, नप पार्षदों के निवास स्थान व कार्यालयों के दिशासूचक बोर्ड लगवाने, स्ट्रीट लाइट रिपेयर के लिए अतिरिक्त लेडर खरीदने, जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली और सफाई कर्मचारियों के खर्च की अदायगी, नप की विभिन्न सूचनाओं को ऑनलाइन करने के लिए वेब पोर्टल बनवाने, स्लॉटर हाउस का नवीनीकरण करवाने, शहीद भगत सिंह पुस्तकालय को तोड़कर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने, वाल्मीकि मोहल्ला में सामुदायिक केंद्र बनवाने व शहर में पॉलिथीन, अतिक्रमण तथा अवैध कब्जों को हटवाने के संबंध में भी प्रस्ताव पारित किए गए।

हर 20 किमी पर लड़कियों के लिए बनेगा कॉलेज : बराला
कुलां। प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रत्येक 20 किलोमीटर पर लड़कियों के लिए महाविद्यालय खोलने का फैसला किया है ताकि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रभावशाली ढंग से लागू कर इसके सार्थक परिणाम पाए जा सकें। शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार करना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस साल प्रदेश में 50 नए महाविद्यालय शुरू किए जाएंगे।

यह बात स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सोमवार को कुलां के राजकीय उच्च विद्यालय के अपग्रेड होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही। उन्होंने विद्यालय परिसर में त्रिवेणी का रोपण भी किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक हरचरण सिंह छोकर, डीईईओ कृष्णा सिहाग और डिप्टी डीईओ दयानंद सिहाग भी मौजूद रहे। गांव की 20 साल पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का अभिनंदन किया। वहीं, स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


बस स्टैंड के सामने बनेगा भूना कॉलेज
बराला ने कहा कि भूना में बस स्टैंड के सामने स्थित मैदान की जगह नए महाविद्यालय के लिए चुनी गई है। इसका शिलान्यास कर जल्द ही भवन निर्माण शुरू करवाया जाएगा। टोहाना में भी कॉलेज के लिए खुली जगह की तलाश की जा रही है। इस दौरान बराला ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलवाएं और उन्हें सशक्त बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed