{"_id":"6671d1550d1b6264da0f7ba4","slug":"mastermind-had-given-the-responsibility-of-reiki-to-his-nephew-mobile-will-reveal-the-secret-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-118184-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मास्टरमाइंड ने भतीजे को दिया था रेकी का जिम्मा, मोबाइल खोलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मास्टरमाइंड ने भतीजे को दिया था रेकी का जिम्मा, मोबाइल खोलेगा राज
विज्ञापन
फतेहाबाद के कबीर बस्ती में पुलिस द्वारा की गई नाकेबंदी और वाहनों की जांच करते हुए
फतेहाबाद। काठमंडी निवासी बलराज उर्फ गोली की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं। वारदात के मास्टरमाइंड गांव बहबलपुर निवासी बलराज उर्फ बल्ली ने अपने भतीजे गांव रामसरा निवासी लवकुश को रेकी का जिम्मा दिया था। लवकुश ने अपने साथियों रवि और प्रवीन उर्फ गांधी के साथ मिलकर रेकी की। पुलिस ने लवकुश से रेकी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल बरामद किया है। पुलिस का मानना है कि यह मोबाइल कई राज खोलेगा, जिनके जरिये इस वारदात में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सकेगा। पुलिस ने इस मामले में बलराज को हिरासत में ले लिया है, लेकिन पुष्टि नहीं कर जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।
पुलिस ने मंगलवार को लवकुश को कोर्ट में पेश किया और न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। आरोपी प्रवीन और रवि चार दिन के रिमांड पर है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को वारदात स्थल पर ले जाकर निशानदेही करवाई है। उधर, पुलिस प्रशासन तीसरे दिन भी अलर्ट पर रहा। पुलिस की तरफ से सात जगहों पर नाकेबंदी की गई। कबीर बस्ती, मातूराम कॉलोनी, सतीश कॉलोनी, काठमंडी क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात की गई। कबीर बस्ती में नाकेबंदी के दौरान वाहन जांचे गए। रविवार को बलराज उर्फ गोली की हत्या के चलते आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने लालबत्ती चौक पर जाम लगाया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा दो घरों में तोड़फोड़ की गई और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया था।
तोड़फोड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
रविवार शाम प्रदर्शनकारियों ने आरके कॉलोनी निवासी गुलशन जग्गा के घर पर तोड़फोड़ की थी। तोड़फोड़ करते हुए युवकों का वीडियो भी सामने आ चुका है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी शक्ति नगर निवासी पंकज उर्फ पंकू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर प्रदर्शनकारियों और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
साथियों के साथ मिलकर गुंडागर्दी करता था मास्टरमाइंड
पुलिस के मुताबिक हत्याकांड के मास्टरमाइंड बलराज उर्फ बल्लू के खिलाफ 9 मामले दर्ज हैं। मुख्य तौर पर मारपीट और अवैध हथियार रखने के मामले हैं। बताया जा रहा है कि बलराज उर्फ बल्लू और बलराज उर्फ गोली के साथी आपस में छोटी-छोटी बातों पर भिड़ जाते थे। साथियों के साथ मारपीट का बदला लेने के लिए भी बलराज उर्फ बल्लू और बलराज उर्फ गोली दुश्मन बन गए।
मास्टरमाइंड को हिरासत में लिया,पुलिस नहीं कर रही पुष्टि
पुलिस ने बलराज उर्फ बल्लू को भी हिरासत में ले लिया है। उसे जाखोद खेड़ा से पकड़ा गया। हालांकि, पुलिस अधिकारी इसको लेकर पुष्टि नहीं कर रहे हैं। डीएसपी जयपाल सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी के बारे में सुराग लगा है। तलाशी के लिए टीमें भेजी गई हैं।
कोट
आरोपी लवकुश से मोबाइल बरामद हुआ है। जो आरोपी रिमांड पर लिए गए हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। तोड़फोड़ मामले में भी एक आरोपी को पकड़ा गया है।
- रणजीत सिंह, शहर थाना प्रभारी, फतेहाबाद