{"_id":"6367fc8953462476b505401f","slug":"massive-fire-breaks-out-in-bales-of-stubble-kept-in-stubble-store-centre-fatehabad-news-hsr646446971","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली स्टोर केंद्र में रखी पराली की गांठों में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली स्टोर केंद्र में रखी पराली की गांठों में लगी भीषण आग
विज्ञापन
गांव कुलां के पास पराली स्टोर केंद्र में पराली की गांठों से उठती आग की लपटें।
- फोटो : Fatehabad
कुलां। रतिया रोड पर कुुलां गांव के पराली स्टोर केंद्र में रखी पराली की गांठों में शनिवार रात करीब साढ़ेे नौ बजे आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी औैर क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया। सूचना पाकर जिले की छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान जेसीबी की मदद से पराली की गांठों को उठाकर अलग किया गया, ताकि आग आगे न बढ़े। आगजनी में 36 हजार क्विंटल पराली की गांठें जल गई हैं।
जानकारी के अनुसार, रतिया रोड़ पर कुलां गांव के समीप सड़क किनारे पेहवा के छज्जूपुर की हिंद समाचार बायोमास प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने 10 एकड़ में पराली स्टोर केंद्र बनाया है। जहां पर किसानों के खेतों से पराली की गांठें लाकर एकत्रित किया जाता है। रात करीब साढ़े नौ बजे पराली के गांठों में अचानक से आग लग गई। प्लांट के सुरक्षा प्रहरी ने पराली के स्टॉक में आग के गुबार निकलते देखे तो उसने तत्काल इसकी सूचना प्लांट इंचार्ज को दी। इस पर प्लांट के प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर तुरंत घटना की सूचना डायल 112 व फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही धारसूल दमकल केंद्र से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग के भयंकर रूप को देखते हुए जिला के अन्य फायर केंद्रों से गाड़ियों को बुलाया गया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां टोहाना और एक-एक गाड़ी फतेहाबाद, भूना व रतिया से मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने कई घंटों की जद्दोजहद के बाद आग फैलने से काबू पाया। इस दौरान जेसीबी मशीनों को भी बुलाया गया और बची हुई पराली की गांठों को अलग करवाया गया, ताकि आग अधिक न फैले। रविवार को भी पराली की कई गांठों में आग थी और धुआं उठ रहा था, जिसके चलते दमकल विभाग के कर्मचारी रविवार को भी गांठों पर पानी डालकर आग बुझाने में जुटे थे।
60 ढेरों को आग से सुरक्षित बचाया
प्लांट के इंचार्ज डेजी शर्मा ने बताया कि पराली की गांठों में इस भीषण आगजनी की घटना से कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। प्लांट प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टॉक केंद्र में मौके पर पराली की गांठों के 90 (चट्टे) ढेर लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि एक ढेर में करीब 1200 क्विंटल पराली की गांठें लगाई जाती हैं। ऐसे में स्टॉक केंद्र में एक लाख क्विंटल से भी अधिक पराली की गांठ एकत्र थी। अग्निशमन कर्मियों की कड़ी मशक्कत से पराली की गांठों के 60 ढेरों को आग से सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 30 ढेर यानी 36 हजार क्विंटल पराली पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं। आग से लगभग तीन करोड़ रुपये की परानी जली है।