फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Married woman dies, case filed against husband, five in-laws

फतेहाबाद: विवाहिता की मौत, पति सहित पांच ससुरालजनों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies, case filed against husband, five in-laws
रतिया। रतिया के वार्ड नंबर 16 में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने महिला के पिता के बयानों पर पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया। विवाहिता की मौत के बाद काफी संख्या में रिश्तेदार व शहरवासियों ने नागरिक अस्पताल में एकत्रित होकर रोष भी जताया। इसके चलते भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लुधियाना निवासी 27 वर्षीय शीनम उर्फ सिमरन की शादी 14 अगस्त 2022 को रतिया के वार्ड 16 निवासी नितिन मोदी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही शिनम ने अपने ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। कई बार पंचायतें भी हो चुकी। संगरूर से रतिया पहुंची शीनम की बहन मनीषा गोयल व जीजा अमित गोयल ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे उनके पास शीनम के पति नितिन का फोन आया, उसने कहा कि शीनम फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर रही है। बार-बार समझाने के बाद भी नहीं मान रही, इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद वे अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर रतिया पहुंचे तो घर पर ताला लगा हुआ था और ससुरालजन फरार थे। इसके बाद रतिया थाने में जाकर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

शादी के बाद भी ढाई तोले सोने के गहने दिए
मनीषा ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज कम देने की बात कहकर उसकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था और सोने के गहने कम लाने के बारे में ताने दे रहे थे। इसके बाद उन्होंने ढाई तोले सोने के गहने भी शीनम के ससुराल वालों को दिए थे। बात करने के लिए रात 9 से साढ़े 10 बजे तक का समय फिक्स था क्योंकि तब उसका पति नितिन घर होता था। फोन का स्पीकर ऑन करके ही बात करवाई जाती थी। इस कारण शीनम आपबीती खुल कर नहीं बता पाती थी। मृतका के पिता विजय, अमित, मनीषा, मांगेराम, नरेश, कृष्ण सहित अन्य परिजनों ने नितिन, ससुर महेश, सास मनीषा, जेठ करण व जेठानी पर दहेज हत्या के आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल जनों ने गला घोटकर शीनम की हत्या की है। उन्होंने ससुरालजनों पर कार्रवाई न करने पर शव को सड़क पर रखकर रोड जाम करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुलिस ने मृतका के पिता विजय के बयानों पर मृतका के पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
- जगदीश चंद्र, शहर थाना प्रभारी, रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed