फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   married couple dead in road accident

गड्ढे ने ले ली दंपति की जान

Mon, 26 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 26 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी घायलों को अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

वहीं महिला ने उपचार के दौरान कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। हुडा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के ब्यान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर सौंप दिया।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सड़क पर गड्ढा होने के कारण यह हादसा हुआ और गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई।

जानकारी के मुताबिक ऐलनाबाद के गांव पोटहड़ा निवासी 29 वर्षीय हरीश पानीपत में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी सुमन भी वहीं पर पढ़ाई कर रही थी। रविवार शाम को वह अपनी पत्नी सुमन के साथ कार में पानीपत से अपने घर लौट रहे थे।

देर रात 12 बजे फतेहाबाद-भूना मार्ग गाड़ी का अचानक संतुलन बिगड़ गया और कार पलटी खाती हुई पेड़ से टकरा गई। आस पास के लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जोरदार धमाका हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व आसपास के लोगों ने गाड़ी में फंसे दंपति को छत काटकर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

जहां डाक्टरों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुमन ने उपचार के दौरान थोड़ी देर बाद ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिवार के लोगों को दी। परिवार के लोग सिविल अस्पताल पहुंचे।

सोमवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। घटना के बाद गांव पोटहड़ा मे मातम पसर गया है।

सड़क पर गड्ढा बना हादसे का कारण
पुलिस के अनुसार रविवार रात को भूना-फतेहाबाद मार्ग पर हुए हादसे का कारण घटनास्थल के पास ही सड़क पर बना गड्ढा बताया जा रहा है। पुलिस की माने तो गाड़ी तेज गति में थी।

अचानक गड्ढा आने के कारण कार असंतुलित हो गई और पलटी खाती हुई पेड़ से टकरा गई।

एक साल पहले हुई थी शादी
वायु सेना से सेवानिवृत्त होकर उत्तरांचल के मुख्यमंत्री आवास में तैनात गांव पोहड़का निवासी गौरीशंकर गोदारा के इकलौते पुत्र हरीश गोदारा अपनी पत्नि सुमन के साथ कार में सवार होकर दिल्ली से गांव आ रहा था।

जिससे कार चला रहे हरीश गोदारा (24) व साथ बैठी उसकी पत्नी सुमन गोदारा (22) की मौके पर ही मौत हो गई। गौरीशंकर गोदारा के पुत्र हरीश गोदारा के अलावा एक पुत्री मोनिका गोदारा है, जो एक न्यूज चैनल में एंकर है।

हरीश गोदारा की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। दोनों शवों का गांव पोहड़का स्थित श्मशान भूमि में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

हादसों की बढ़ी रफ्तार... 7 दिन 8 मौतें

हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार बढ़ने के साथ वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने के मामले भी बढ़े हैं। लेकिन ट्रैफिक विभाग सिर्फ चालान काटकर ही अपनी औपचारिकता पूरी कर रहा है। 7 दिनों के अंदर जिले में 8 मौतें सड़क दुर्घटना में हो चुकी हैं।
19 अक्तूबर को टोहाना में डेढ़ साल की बच्ची की कैंटर की चपेट में आने से मौत
20 अक्तूबर को भूना में शराब ठेेकेदार की पिकअप गाड़ी पेड़ से टकराने से मौत
24 अक्तूबर को रतिया के गांव लालवास में मोटरसाइकिल सवार की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर के बाद मौत
24 अक्तूबर को फतेहाबाद में सदर थाने के पास सरकार एंबुलेंस व ट्रक की टक्कर के बाद एक की मौत
25 अक्तूबर को रतिया शहर में डिवाइडर से मोटरसाइकिल टकराने से पेंटर की मौत
27 अक्तूबर को फतेहाबाद में पेड़ से कार टकराने से दंपति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed