फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   many projectes can be late, due to policy, fatehabad

फतेहाबाद के प्रोजेक्टों पर फिर मंडराया देरी का साया

Sun, 21 Aug 2016 10:46 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sun, 21 Aug 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहाबाद शहर के लोग अगर सीएम मनोहर लाल खट्टर के प्रस्तावित रतिया दौरे के दौरान फतेहाबाद की लंबित परियोजनाओं के भी शुभारंभ की अटकलें लगा रहे हैं तो उनके लिए खबर अच्छी नहीं है। सीएम के 28 अगस्त को रतिया आने के दौरान उनका फतेहाबाद आने का फिलहाल तक कोई कार्यक्रम जिला प्रशासन के पास नहीं आया है। सीएम की रतिया जनसभा में महज एक हफ्ता ही बचा है। इसके चलते फतेहाबाद हलके में काफी समय से उद्घाटन की बाट जोह रही कई परियोजनाओं के शुरू होने पर फिर से एक बार संशय के बादल छाते दिख रहे हैं। हालांकि प्रशासन अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। डीसी एनके सोलंकी ने बीते दिन ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके विभाग के विकास कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट दो दिन में उनके दफ्तर भेजी जाए।

ये परियोजनाएं कर रही हैं सीएम का इंतजार

धांगड़ गांव में आईटीआई की बिल्डिंग लगभग एक साल से बनकर तैयार है। इसके अलावा फतेहाबाद शहर के अंदर बनी मल्टीलेवल पार्किंग भी पिछले छह माह से बनकर तैयार है लेकिन लोगों को दी जाने वाली इस सुविधा का शुभारंभ भी इसी वजह से टलता रहा है कि सीएम का दौरा होगा तो उनके द्वारा फीता काटने के लिए भी तो कुछ चाहिए। इस बीच शहर, खासकर मेन बाजार ट्रैफिक की समस्या से लगातार जूझता रहा है। इनके अलावा सिरसा रोड पर बनकर लगभग तैयार हो चुकी नई अतिरिक्त अनाज मंडी का शुभारंभ भी सीएम के इसी दौरे का इंतजार कर रहा है। अकेले इसी मंडी पर कुल लागत 125 करोड़ के आसपास की है। हालांकि पिछले सीजन में मार्केट कमेटी प्रशासन ने कुछ जगह को फाइनल टच देकर लगभग 7 एकड़ के एरिया में गेहूं की फसल उतरवा दी थी, लेकिन शुभारंभ के इंतजार में प्रशासन इस मंडी में दुकानों की नीलामी और अन्य कामों को भी अंतिम रूप देने से बच रहा है।
विज्ञापन


रखी जानी है भूना कूड़ा प्रबंधन और बस अड्डे की आधारशिला
अगर सीएम फतेहाबाद आते हैं तो उनकी खुद की घोषणा भूना में प्रस्तावित कूड़ा प्रबंधन प्लांट की आधारशिला का कार्यक्रम हो सकता है। इसके अलावा हिसार रोड पर प्रस्तावित नया बस अड्डा और सरकारी अस्पताल की नई इमारत का शिलान्यास भी इसी दौरे में संभव हो सकता है। हालांकि फिलहाल स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के भी आने की कोई सूचना नहीं है, ऐसे में संभव है कि सीएम अगर फतेहाबाद आते भी हैं तो भी उनके बिना अस्पताल की नई इमारत का शिलान्यास करने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको है शुभारंभ का इंतजार
प्रोजेक्ट           लागत
मल्टीलेवल पार्किंग    साढ़े 8 करोड़
धांगड़ पॉलीटेक्निक    12 करोड़
अतिरिक्त अनाज मंडी    लगभग 125 करोड़

शिलान्यास की संभावना
1-हिसार रोड स्थित नया बस अड्डा।
2-भूना कूड़ा प्रबंधन प्लांट।
3-सेक्टर स्थित सरकारी अस्पताल की नई इमारत।

‘अभी हमारे पास सीएम साहब के फतेहाबाद दौरे की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल मैं बाहर हूं। सोमवार तक बेहतर बता सकूंगा कि सीएम फतेहाबाद आएंगे या केवल रतिया ही जाएंगे।’
-एनके सोलंकी, डीसी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed