फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   many murderd in kuldeep sharmaas area in order of barala

बराला के इशारों पर मेरे हलके में कत्ल हुए हैं

Wed, 04 Nov 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Wed, 04 Nov 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि बराला के इशारों पर मेरे हलके में कत्ल हुए हैं और वह आज भी आरोपियों को संरक्षण दिए हुए हैं। शर्मा अनाज मंडी का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतने दिन बाद भी रेप मुल्जिम पकड़े नहीं जा रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के इशारों पर उनके इलाके में कत्ल हुए हैं। मैं चुनौती देता हूं कि आज भी सुभाष बराला आरोपियों को शरण दिए हुए हैं और अफसरों को धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन


पत्रकारों ने जब शर्मा से हत्याओं के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने इसे टाल दिया। शर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार व्यापारियों और किसानों को खत्म करने पर तुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद, बिजली और कृषि से संबंधित चीजों के दाम बढ़ने से फसलों का खर्चा बढ़ गया है, लेकिन किसानों को मंडियों में उनकी फसलों का मूल्य उचित नहीं मिल रहा। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण कमर टूट गई है।

पलटवार
कोई नौसिखिया ही दे सकता है ऐसा बयान: बराला
गन्नौर विधायक कुलदीप शर्मा की ओर से कत्ल करवाने और आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप लगाने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

डांगरा रोड स्थित किसान विश्राम गृह में प्रेसवार्ता के दौरान बराला ने कहा कि शर्मा नहीं जानते कि मनगढ़ंत बातों के क्या परिणाम होते हैं। ऐसा बयान कोई नौसिखिया ही दे सकता है।


उन्होंने शर्मा के बयान को गैर जिम्मेदराना बताते हुए इसके परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। बराला ने कहा कि कुलदीप शर्मा ओछी राजनीति कर रहे हैं। उनके बयान से मेरे मान को जो ठेस पंहुची है उसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे, चाहे इसके लिए न्यायालय का सहारा ही क्यों न लेना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed