फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   man was serious, after one hour get ambulance

रेफर करने के बाद एक घंटे तक कराहता रहा घायल, नहीं मिली एंबुलेंस

Mon, 21 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 21 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया कि गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए रेफर किया जाना था लेकिन एक घंटे तक कोई भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करवाई गई।
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री से कर कार्रवाई करने की मांग की है। भानीखेड़ा निवासी अमरीक सिंह व कमाना निवासी कशमीर सिंह की बाइक सोमवार को कमाना के पास आपस में भिड़ गई।

जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। परिजन दोनों घायलों को रतिया के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। इस दौरान चिकित्सकों ने भानीखेड़ा निवासी अमरीक सिंह की हालत को देखते हुए फतेहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन एक घंटे तक कोई एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़। अमरीक के परिजन सतगुरू सिंह, बगड़ सिंह, मनप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह तथा अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि घायल एक घंटे तक दर्द से कराहता रहा लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि जब इस बारे में उन्होंने अस्पताल स्टाफ से गुहार भी लगाई।
एसएमओ विजय जैन ने बताया कि एंबुलेंस किसी दूसरे मरीज को लेकर गई हुई थी।

इसलिए बिना किसी लापरवाही या देरी किए फतेहाबाद से एंबुलेंस को तुरंत मंगवाकर मरीज को रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed