फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man dies after being hit by motorcycle

मोटरसाइकिल की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by motorcycle
फतेहाबाद। शहर के मिनी बाईपास पर पैदल जा रहे व्यक्ति को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव अयाल्की निवासी दिलबाग सिंह के भांजा शेर सिंह के बयान पर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में गांव अयाल्की निवासी शेरसिंह ने बताया कि उसका मामा दिलबाग सिंह उनके साथ ही रहता है और फतेहाबाद में बीघड़ रोड बाईपास पर आरे पर काम करता है। बुधवार रात को मामा दिलबाग सिंह घर जाने के लिए मिनी बाईपास से जा रहा था। इस दौरान तेज गति से मोटरसाइकिल आया और मामा दिलबाग सिंह को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दिलबाग सिंह को नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed