फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man arrested with 525 grams of opium

525 ग्राम अफीम समेत सवार युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Man arrested with 525 grams of opium
फतेहाबाद। शहर पुलिस ने 525 ग्राम अफीम समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान संदीप उर्फ भिंडी निवासी अकांवाली के रूप में हुई है। थाना शहर फतेहाबाद में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मध्यप्रदेश से अफीम लाया था और क्षेत्र में सप्लाई करनी थी। मामले के मुताबिक सीआईए फतेहाबाद की टीम गश्त के दौरान मिनी बाईपास नजदीक नई अनाज मंडी फतेहाबाद के पास पहुंची तो सिरसा की तरफ से मोटरसाइकिल पर एक युवक आ रहा था। उक्त युवक सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और मोटरसाइकिल को मोड़कर भगाने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 525 ग्राम अफीम बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed