फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man arrested with 111 grams of heroin

111 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Man arrested with 111 grams of heroin
फतेहाबाद। सीआईए टीम ने बस अड्डे के पास से एक युवक को 111.50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक हिसार जिले के गांव पीरांवाली का निवासी है। एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम बस अड्डा फतेहाबाद के पास गश्त पर थी। टैक्सी स्टैंड के पास पहुंचे तो एक युवक बस अड्डा की तरफ से आता दिखाई दिया। सामने पुलिस देखकर वापस मुड़कर तेज चलने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को रुकवा कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हेरोइन का वजन किया गया तो 111.50 ग्राम हुआ। आरोपी ने अपना नाम गांव पीरांवाली निवासी जरनैल सिंह उर्फ काकू बताया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed