फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Main accused arrested for demanding Rs 20 lakh from shopkeeper in Ratia

Fatehabad News: रतिया में दुकानदार पर फायरिंग कर 20 लाख मांगने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
Main accused arrested for demanding Rs 20 lakh from shopkeeper in Ratia
रतिया। शहर के टोहाना रोड स्थित आजाद मार्केट के सामने टीएस इलेक्ट्रॉनिक के संचालक पर फायरिंग करने और उससे 20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में मुख्य आरोपी गांव सहनाल निवासी सुच्चा सिंह को सीआईए पुलिस ने गांव बबनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से एक पिस्तौल व चार कारतूस बरामद किए गए हैं। मुख्य आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार भेज दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 7 नवंबर की रात को करीब 8 बजे टीएस इलेक्ट्रॉनिक में घुसकर कुछ युवकों ने फायरिंग करके दुकान के शीशे तोड़ दिए और दुकान संचालक पर भी फायरिंग करने का प्रयास किया। दुकान संचालक से 20 लाख की रंगदारी मांगी और न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने दुकान संचालक चंद्रसेन की शिकायत पर मुख्य आरोपी सुच्चा सिंह और उसके 5-6 साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में मामले की जांच सीआईए को सौंप दी गई थी। सीआईए पुलिस ने जांच के दौरान इस मामले में शामिल सूरज सिंह निवासी ढाणी बबनपुर, जगसीर उर्फ जस्सी निवासी रतिया व दीपू उर्फ दीपक निवासी नंगल, अवतार उर्फ तारी, मनप्रीत उर्फ काली को अहरवां से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन पिस्तौल व चार कारतूस के अलावा वारदात में प्रयोग की गई बाइक को बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed