{"_id":"eeb2cb7d15d069a3416fac7797f0b720","slug":"love-marriage-divorce-and-mistreatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह, तलाक और फिर दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह, तलाक और फिर दुराचार
hisar
Updated Mon, 02 Jun 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूना। प्रेम विवाह करने वाली मॉडल टाउन निवासी 27 वर्षीय युवती ने तलाक के बाद अपने पूर्व पति पर घर में घुसकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी गांव ढाणी डूल्ट निवासी सुशील कुमार जबरन उसके घर में घुस आया और दुराचार किया।
विज्ञापन
आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर सुशील कुमार सहित तीन युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर दिया है, लेकिन दुराचार की धाराएं नहीं जोड़ी। इस पर युवती ने रविवार को थाने में पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। पुलिस कर्मचारियों ने एसएचओ से मिलकर आगामी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर युवती को शांत करवाया।
विज्ञापन
मॉडल टाउन निवासी युवती ने बताया कि ढाणी डूल्ट निवासी सुशील कुमार के साथ उसका दो साल पहले प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन शुरुआत से ही सुशील उसके साथ मारपीट करने लगा तो दोनोें में तलाक हो गया। युवती का आरोप है कि तलाक के बावजूद वह उसे परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
युवती के अनुसार शनिवार को वह मॉडल टाउन स्थित अपने घर का दरवाजा बंद करके सोई हुई थी। इसी दौरान सुशील मकान की छत के रास्ते से घर में प्रवेश कर गया। युवती ने जब उसका विरोध किया तो सुशील ने उसके साथ मारपीट की और दुराचार किया।
पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत दी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। युवती ने बताया कि वारदात के समय सुशील के सहयोग के लिए दो अन्य युवक घर के बाहर खड़े थे।
पुलिस ने पीड़िता के बयान पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का सुशील सहित तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी दुराचार की धाराएं नहीं लगाई है। इस संबंध में बीट इंचार्ज देवी सिंह ने बताया कि युवती ने सुशील के खिलाफ मारपीट के बयान दिए थे।
इस पर तीन पर केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को तो युवती ने दुराचार संबंधी कोई बयान नहीं दिया था। थाना प्रभारी को इसके बारे में अवगत करवा दिया है। जांच पड़ताल के दौरान दुराचार की पुष्टि होती है तो इसकी भी धाराएं जोड़ी जाएंगी। वहीं, ढाणी डूल्ट के सुशील कुमार ने महिला के आरोपों को सिरे से नकारा है।