{"_id":"5f78a5be8ebc3e9bc919955f","slug":"looted-cash-from-petrol-pump-fatehabad-news-rtk576536373","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर सवार नकाबपोश युवकों ने फायरिंग कर पेट्रोल पंप के करिंदो से 45 हजार की नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर सवार नकाबपोश युवकों ने फायरिंग कर पेट्रोल पंप के करिंदो से 45 हजार की नकदी छीनी
विज्ञापन
रतिया थाने में शिकायत देने पहुंचे पेट्रोल पंप मालिक विपिन बंसल व कर्मचारी नरेंद्र।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकटवर्ती गांव रतनगढ़ में स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार दोपहर बाद बाइक पर सवार दो नकाबपोश लोगों ने फायरिंग कर पेट्रोल पंप के करिंदो से 45 हजार की नकदी छीन ली और धमकी देते हुए पंजाब की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलने पर उप पुलिस अधीक्षक सुभाष बिश्नोई व सिटी थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली और पंजाब बॉर्डर तथा आसपास के गांव में नाकेबंदी कर फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार गांव रतनगढ़ के पास मौजूद अशोका पेट्रोल पंप पर शनिवार दोपहर बाद एक बाइक पर सवार होकर दो युवक पंप पर आए दोनों युवकों ने नकाब से मुंह ढके हुए थे। युवकों ने आते ही पेट्रोल पंप पर मौजूद नरेंद्र व अन्य दो कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया और उनको डराने के लिए तीन चार हवाई फायर भी किए। इसके साथ ही पंप के कर्मचारियों के पास थैले से 45 हजार के लगभग नकदी छीनकर धमकी देते हुए पंजाब की तरफ फरार हो गए। इस लूटपाट की सूचना मालिक विपिन बंसल को मिली तो उन्होंने सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक सुभाष बिश्नोई व सिटी थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह तुरंत पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखी और बाइक सवारों की पहचान शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने पंजाब बॉर्डर पर लगते सभी रास्तों पर नाकेबंदी शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि इस समय शहर में लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही है और कुछ दिन पहले ही पुराना बाजार में एक महिला से बाइक सवार युवकों ने सोने की बाली झपट ली थी, जिसमें पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया था । वहीं पुलिस ने पंप लूटपाट की इस घटना को देखते हुए 5 टीमों का गठन किया है जो विभिन्न क्षेत्र में जांच कर रही है । सिटी थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि रतनगढ़ स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई है और कर्मचारी नरेंद्र की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।