{"_id":"57b9f3fd4f1c1b8e63d4f469","slug":"looted-30-thousands-3-accused-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन व्यक्तियों ने बाइक सवार के निकाले 30 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन व्यक्तियों ने बाइक सवार के निकाले 30 हजार
fatehabad
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखल गांव की बाजीगर बस्ती निवासी ट्रक मालिक अशोक कुमार से रविवार दोपहर तीन व्यक्तियों ने दिन दहाड़े उसके पास रखे 30 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। घटना कड़ैल बैरियर पर घटी। घटना को अंजाम देने में पंजाब पुलिस के एक कर्मी के शामिल होने का आरोप है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मूनक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित व्यक्ति से मामले की जानकारी ली। मूनक पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। जाखल गांव की बाजीगर बस्ती निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कड़ैल बैरियर पर स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर जाखल सीमा पर बनी ट्रक यूनियन की ओर जाने लगा तभी बैरियर पर शराब ठेके के आगे खड़े तीन व्यक्तियों मेला सिंह निवासी जाखल गांव, गांव कड़ैल के नरेंद्र व जैला ने उसे घेर लिया। आरोप है कि तीनों ने उसे घेर कर वहां सादी वर्दी में पंजाब पुलिस की पगड़ी पहने पुलिस कर्मी की मदद से ठेके के अंदर एक कमरे में धकेल कर ले गए। जहां उन्होंने उसकी तलाशी लेते हुए उसकी जेब में रखी 30 हजार रुपये की नकदी निकाल ली और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद मामले की जानकारी ट्रक यूनियन में दी गई। जहां से उसकी बस्ती वासी व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे व मामले की जानकारी मूनक थाना में दी। मूनक थाने के एसआई अमरजीत सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच गए व घटना की छानबीन की। पुलिस ने मौके पर मामले में शामिल पंजाब पुलिस कर्मी बेयंत सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे तीन व्यक्तियों ने उसे बुलाया व अशोक की तलाशी लेने के लिए कहा। उसने अशोक को ठेके में ले जाकर उसकी केवल तलाशी ली थी। उसके कोई रुपये नहीं निकाले।
मामले की छानबीन कर करेंगे कार्रवाई
मामले में मूनक थाना के एसआई अमरजीत सिंह ने कहा कि अशोक कुमार ने तीन व्यक्तियों मेला सिंह, नरेंद्र व जैला पर रुपये निकाल कर फरार हो जाने की शिकायत की है। सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर जाकर छानबीन की है। मामले में जिस पुलिस कर्मी के मिलीभगत होने के आरोप हैं उसके बारे भी पूछताछ की गई है। मामले की छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामले की छानबीन कर करेंगे कार्रवाई
मामले में मूनक थाना के एसआई अमरजीत सिंह ने कहा कि अशोक कुमार ने तीन व्यक्तियों मेला सिंह, नरेंद्र व जैला पर रुपये निकाल कर फरार हो जाने की शिकायत की है। सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर जाकर छानबीन की है। मामले में जिस पुलिस कर्मी के मिलीभगत होने के आरोप हैं उसके बारे भी पूछताछ की गई है। मामले की छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन