फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Loot of 6 lakhs from salesmen

पेट्रोल पंप सेल्जमैन की आंखों में मिर्च फैंककर 6 लाख रुपये लूटे

Mon, 02 Nov 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Loot of 6 lakhs from salesmen
पेट्रोल पंप मुनीम लूट की घटना के बाद अस्पताल में उपचारधीन। - फोटो : Fatehabad
शहर के सिरसा रोड स्थित इंदोरा पेट्रोल पंप के सेल्समैन की आंखों में मिर्च फेंककर साढ़े 6 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हिसार-सिरसा रोड मिनी बाईपास पर सेल्समैन मोहन लाल से बैग छीनकर ले गए। घटना के बाद सेल्समैन को आंखों के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना के बाद शहर और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। सेल्समैन मोहनलाल से पूछताछ की।
विज्ञापन

मामले में पुलिस जांच शुरू करने के साथ-साथ सेल्समैन मोहनलाल को भी शक के नजरिए से देख रही है। देर शाम तक मामले में पुलिस मोहनलाल से पूछताछ करने में जुटी थी। मामले के मुताबिक शहर के सिरसा रोड स्थित इंदोरा पेट्रोल पंप का सेल्समैन मोहनलाल अनाज मंडी में नकदी लेने आया था। बताया जा रहा है कि मंडी से नकदी लेने के बाद उसने नई अनाज मंडी से भी नकदी लेनी थी इसके चलते वह पंप पर न रुककर आगे चला गया। मोहनलाल ने पुलिस को बताया कि मिनी बाईपास पर मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उसे रोक लिया और जैसे ही वह रुका तो उसकी आंखों में मिर्च फेंक दी और बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 6 लाख रुपये की नकदी थी। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

सवाल : पंप पर नकदी रखकर क्यों नहीं गया नई अनाज मंडी
बताया जा रहा है सेल्समैन मोहनलाल अनाज मंडी से नकदी लेकर आया था। इसके बाद वह नई अनाज मंडी दूसरी जगह से नकदी लेने चला गया। जबकि नई अनाज मंडी और मिनी बाईपास से पहले रास्ते में इंदोरा पंप आता है। अगर मुनीम के पास इतनी बड़ी नकदी थी तो वह उसे क्यों नहीं पंप पर रखकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं बाहर हूं : संचालक
सेल्समैन मोहनलाल करीब 6 से 7 साल काम कर रहा है। वह मंडी से नकदी लेकर आ रहा था और इसके बाद वह नई अनाज मंडी की तरफ चला गया। मैं फिलहाल बाहर हूं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- रीशि बत्रा, पंप संचालक।
सेल्समैन से 6 लाख रुपये की लूट हुई है। मामले में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले में सेल्समैन से भी पूछताछ हो रही है। - सुरेंद्र कंबोज, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed