{"_id":"60708d5b8ebc3ed8312d449d","slug":"list-of-outsourcing-employees-released-after-8-days-in-civil-hospital-fatehabad-news-rtk60371048","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में 8 दिन बाद जारी हुई आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में 8 दिन बाद जारी हुई आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सूची
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मचारी एजेंसी द्वारा लगाई गई सूची देखते हुए।
- फोटो : Fatehabad
नागरिक अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सूची शुक्रवार को आखिरकार जारी कर दी गई। एजेंसी का अनुबंध 31 मार्च को खत्म हो गया था और नई एजेंसी को एक अप्रैल को अनुबंध जारी कर दिया गया। लेकिन एजेंसी ने आठ दिनों तक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सूची जारी नहीं की। शुक्रवार सुबह कर्मचारियों के विरोध के बाद एजेंसी ने सूची जारी कर दी।
आउटसोर्सिंग एजेंसी ने 113 कर्मचारियों की सूची जारी की है। इसमें 10 कम्प्यूटर ऑपरेटर, 34 जीडीए शामिल है। इसके अलावा 40 सफाई कर्मचारी भी शामिल है। सूची जारी होने के बाद दिन भर अनुबंध कर्मचारी ज्वाइनिंग कार्यवाही पूरी करने में जुटे रहे। मालूम हो कि पिछली एजेंसी के पास दो साल तक अनुबंध रहा है। कोरोना के चलते पिछले साल सरकार ने बढ़ा दिया था।
तीन दिन बाद शुरू हुए एक्सरे
नागरिक अस्पताल में बंद एक्सरे कक्ष शुक्रवार को खुल गया। पिछले तीन दिन से एक्सरे कक्ष बंद था। रेडियोग्राफर का अनुबंध रिन्यू न होने के कारण एक्सरे नहीं हो रहे थे। शुक्रवार को रेडियोग्राफर ने ज्वाइन कर लिया। नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 75 से 90 तक एक्सरे होते है। रेडियोग्राफर सतपाल का कहना है कि वह पहले एनएचएम स्कीम के तहत तैनात था लेकिन वहां से मंजूरी न आने के कारण आउटसोर्सिंग में कर दिया गया है।