फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Light drizzle amidst cloudy weather, relief from sultry heat

बादलवाही के बीच हल्की बूंदाबांदी, उमस भरी गर्मी से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Light drizzle amidst cloudy weather, relief from sultry heat
फतेहाबाद में आसमान में छाए काले बादल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में शनिवार को भी दिन भर बादलवाही बनी रही। इस बीच जिले में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आसमान में शुक्रवार रात से ही काले बादल छाए रहे। साथ में हल्की ठंडी हवा भी चल रही थी। मौसम में आए इस बदलाव के चलते गर्मी व उमस से राहत मिली है। दो दिन पहले अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। शुक्रवार को तापमान 34 डिग्री रहा, लेकिन शनिवार को घटकर अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हालांकि हवा में नमी की मात्रा 88 प्रतिशत दर्ज की गई। शनिवार को धूप न होने के कारण उमस भी महसूस नहीं हो रही थी। साथ में हवा भी चल रही थी। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक सोमवार तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। इसके बाद बादलवाही रहेगी और तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है। जिले में अगस्त के प्रथम सप्ताह में लगातार तीन-चार दिन रिमझिम बारिश हुई थी, जिसके चलते जगह-जगह पानी भर गया था। इसके बाद बारिश नहीं हुई, लेकिन उमस व तेज धूप लगातार बनी हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त से अब मानसून कमजोर पड़ चुका है। मानसून की टर्फ रेखा का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने के कारण प्रदेश में मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने एक साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण यह मौसम बना है। इस दौरान उत्तरी हरियाणा व दक्षिण पूर्व हरियाणा के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

दो दिन बारिश के आसार रहेंगे : विशेषज्ञ
मौसम संबंधी पूर्व अनुमान के मुताबिक रविवार व सोमवार को भी बारिश के आसार रहेंगे। राज्य में बीच-बीच में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मदन लाल खीचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग,
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed