फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Leprosy can occur at any age, treatment lasts for 6 to 12 months

किसी भी उम्र में हो सकता है कुष्ठ रोग, 6 से 12 माह तक चलता है उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Leprosy can occur at any age, treatment lasts for 6 to 12 months
डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी विशेषज्ञ - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहरी क्षेत्र के मुकाबले में ग्रामीण क्षेत्र में कुष्ठ रोग फैलने का खतरा रहता है। अगर समय रहते इसका उपचार न लिया जाए तो एक से दूसरे में ये फैल सकता है। अगर कुष्ठ रोग के प्रति लोग जागरूक हो और समय रहते पूरा उपचार ले तो इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है। समय रहते उपचार लेते हैं तो उपचार भी लंबा नहीं चलेगा और गंभीर रोग होने से बचा जा सकता है। जिले में पिछले 6 सालों में 25 मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कुष्ठ रोग का डॉक्टर की सलाह पर 6 से 12 माह तक उपचार लेना जरूरी है। कुष्ठ रोग जीवाणुओं से होता है। यह त्वचा, अंगों का अंदरूनी भाग और नसों को प्रभावित करता है। यहां तक कि नसों को कमजोर बना देता है। ये किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। कुष्ठ रोगी को पूरा उपचार 6 से 12 माह तक लेना चाहिए। यदि हाथ व पैरों में सुन्नापन है तो अधिक ठंडे व गर्म से बचना चाहिए। आंखों की पलक नहीं झपकती है तो आंखों को सोते समय नरम कपड़े से ढककर रखे व रोजाना दवाई लें। पैरों में घाव हो गए हैं तो उन्हें साफ-सुथरा रखें और मरहम पट्टी करते रहें। सुन्न-पैरों व घाव वाले पैरों में एमडीटी जूते-चप्पल ही पहनें। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ये निशुल्क उपलब्ध करवाए जाते हैं।
विज्ञापन

कुष्ठ रोग के लक्षण
चमड़ी पर एक या अनेक दाग धब्बे, जिनमें सुन्नपन हो।
लाल-पीले तंबाई सुन्न धब्बे।
हाथ-पैरों में सुन्नपन व सूखापन्न
दाग-धब्बों पर पसीना नहीं आना
धब्बों पर बालों का उड़ जाना
अब तक ये मिले मरीज
वर्ष मरीज मिले
2016 7
2017 5
2018 4
2019 5
2020 2
2021 2
कोट
कुष्ठ रोग किसी भी उम्र में हो सकता है और ये जिवाणुओं से होता है। इसके प्रति लोगों को जागरूक होना जरूरी है। अगर समय रहते उपचार ले लिया जाए तो ये ठीक हो सकता है। अगर उपचार नहीं लिया जाता है तो गंभीर रोग हो सकता है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मितल, जिला महामारी विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed