फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kuldeep bishnoi, who tweeted at 8 am, remainded silent all day long

रोज पौने आठ बजे गुड मार्निंग ट्वीट करने वाले कुलदीप बिश्नोई सारा दिन ट्विटर पर रहे खामोश

Wed, 24 Jul 2019 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 24 Jul 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
kuldeep bishnoi, who tweeted at 8 am, remainded silent all day long

आदमपुर के विधायक एवं कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई रोज सुबह लगभग पौने आठ बजे के आसपास एक सुविचार गुड मार्निंग के साथ ट्वीट करते हैं। लेकिन मंगलवार को ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार को ट्विटर पर कुलदीप की गुड मार्निंग तो दूर, एक ट्वीट तक नहीं आया। जबकि अमूमन कुलदीप बिश्नोई एक दिन में दस से बारह ट्वीट कर देते हैं।

विज्ञापन


ट्विटर पर उनकी इस एकाएक चुप्पी के पीछे उनके निवास व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पड़े आयकर छापों को बड़ी वजह माना जा रहा है। ट्विटर पर कुलदीप बिश्नोई के 1 लाख 36 हजार फॉलोवर्स हैं। मंगलवार को छापों से एक दिन पहले विधायक कुलदीप बिश्नोई ने अपने आखिरी ट्वीट में एक वरिष्ठ पत्रकार को अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी थी जबकि उससे पहले चंद्रयान की सफल लॉचिंग व सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं भी अपने समर्थकों को दी थी।
विज्ञापन


ट्विटर पर सबसे एक्टिव कांग्रेस नेताओं में शुमार कुलदीप बिश्नोई सामान्यत: भी अपने सभी दौरों की जानकारी ट्विटर के जरिए देते रहते हैं। लेकिन मंगलवार को उन्होंने आयकर छापों को लेकर भी अपना पक्ष सामने नहीं रखा। हालांकि उनकी पत्नी एवं हांसी विधायक रेणुका चौधरी ने अपने फेसबुक पेज पर जरूर इन आयकर छापों का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से न घबराने का आह्वान किया है। साथ ही रेणुका ने ये भी साफ किया है कि साफ राजनीति की है, आगे भी करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed