फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Knowledge of computer is very important along with education in today's time: Gangwa

आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर का ज्ञान बहुत जरूरी : गंगवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Knowledge of computer is very important along with education in today's time: Gangwa
गांव बनमंदोरी में कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन करते डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा। - फोटो : Fatehabad
भट्टूकलां। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने जिला के गांव बनमंदोरी में भारती पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र के परिसर में स्थापित कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व डिजिटल युग में प्रवेश कर चुका है। भारत के हर गांव को डिजिटल इंडिया से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने उपस्थित युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर का ज्ञान बहुत जरूरी है। कंप्यूटर आज की जरूरत है। इसके बिना अब जीवन की कल्पना नहीं है। उसे आज एक कंप्यूटर कर देता है।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर गंगवा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस पुस्तकालय में व्यवसायिक प्रशिक्षण लें, जिससे युवा डिजिटल भारत से जुड़कर रोजगार हासिल कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस युग में कंप्यूटर के ज्ञान के अभाव में रोजगार पाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि सोलर विद्युत से वातानुकूलित पुस्तकालय में विद्यार्थियों को कंप्यूटर सीखने व अभ्यास करने के लिए दस आधुनिक कंप्यूटर्स और कंप्यूटर शिक्षक की व्यवस्था की गई है। समारोह में पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे जबकि अध्यक्षता भारती शिक्षा एवं विकास सोसायटी, दिल्ली के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस डॉ. दलबीर भारती ने की। उन्होंने बताया कि वर्ष 1993 में स्थापित इस सोसायटी के संयोजन से हरियाणा में छह पुस्तकालय चलाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सोसायटी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद व मार्गदर्शन करती है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव बनमंदोरी में भारती पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र के परिसर में स्थापित कंप्यूटर सेंटर के उद्घाटन
समारोह में सोसायटी के पुस्तकालयों में पढ़कर सफल हुए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सोमवार को अभिनंदन किया गया। इनमें भारती पुस्तकालय बनमंदोरी की विद्यार्थी रहीं और आईआईटी (दिल्ली) में प्रवेश पा चुकी कुमारी भावना स्वामी, पंजाब पुलिस में चयनित रविकांत सिंह, हरियाणा पुलिस में चयनित कुमारी पुष्पा माचरा, हरियाणा पुलिस में कमांडो के पद पुर नियुक्त विकास पुनियां और एयरफोर्स में नियुक्त संदीप गोदारा शामिल थे। सोसायटी के उपाध्यक्ष और दिल्ली विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार ने विद्यार्थियों को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया और प्रवेश परीक्षा की तैयारी के बारे में मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सोसायटी के सचिव सज्जन कुमार डोकवाल, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, सोसायटी के सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed