{"_id":"3eb3d24abf62cf38e5272bd2efebd9fd","slug":"kaushal-mehta-won-tha-bar-association-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल मैहता बने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल मैहता बने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं उप प्रधान पद के लिए खड़े हुए दो उम्मीदवारों में भी कांटे का मुकाबला रहा और नरेश सोनी ने विष्णु दारा को हराकर हुए जीत दर्ज की।
शाम को चुनाव घोषित होने के बाद जीते उम्मीदवारों को बार एसो की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया।
जिला बार एसोसिएशन चुनाव में प्रधान पद के लिए कौशल मैहता, नरेश सचदेवा, बिजेन्द्र सिंह डूडी, उपप्रधान पद के लिए नरेश कुमार सोनी व विष्णु दारा मैदान में उतरे थे।
चुनावों के लिए कमेटी गठित की गई जिसमें प्रदीप बैनीवाल, रमेश मोंगा, विष्णु मांझू को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। तय समय पर शुक्रवार सुबह चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।
जिला बार एसो के 437 सदस्यों ने दोपहर तक ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। दोपहर एक बजे तक केवल 125 सदस्यों ने मत डाले।
समय नजदीक आता गया, सदस्यों का रुझान भी बढ़ता गया और उम्मीदवारों की धड़कने बढ़ने लगी। चुनाव प्रक्रिया खत्म होने पर 405 सदस्यों ने अपना मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
जिसके बाद चुनाव अधिकारियों ने वोटों की गिनती शुरू की। चुनाव अधिकारी प्रदीप बैनीवाल के अनुसार प्रधान पद के उम्मीदवार कौशल मैहता को 239 वोट, नरेश सचदेवा को 162 वोट, बिजेन्द्र सिंह डुडी को केवल 2 ही वोट मिले।
उप प्रधान पद के लिए नरेश सोनी को 223 तथा विष्णु दारा को 177 वोट मिले। पूरे मतदान में दो सदस्यों ने नोटा का भी प्रयोग किया। परिणाम घोषित होने के बाद जीते उम्मीदवारों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
निर्विरोध चुने गए सचिव, वित्त सचिव व ज्वाइंट सचिव
जिला बार एसो में सचिव पद के लिए खड़े हुए दयानंद सिवाच, वित्त सचिव के लिए खड़े हुए सतेन्द्र सिह तथा ज्वाइंट सचिव के लिए खड़े हुए सुधीर नारंग को पहले ही सर्वसम्मति से चुन लिया गया था।
1 वोट से संजीव को हराकर संजय वर्मा बने टोहाना बार एसो के अध्यक्ष
टोहाना। टोहाना में भी बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। जिसमें संजय वर्मा एक वोट से जीत दर्ज कर एसोसिएशन के प्रधान चुने गए। कुल 198 मतों में से 146 मत पोल हुए।
जिसमें से 68 वोट संजय वर्मा को जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी संजीव ग्रोवर को 67 वोट इसके अलावा तीसरे आर के गोयल को मात्र 7 वोट मिले। तीन वोट रिजेक्ट कर दिए गए।
उपप्रधान के लिए विजेता रामभगत बटोआ को 86 मत, जबकि उसके प्रतिद्वंद्वी राजीव मंगला को 36 मत मिले। सचिव पद के लिए राजकुमार, सहसचिव जेपी मलिक, कोषाध्यक्ष दीपक राजपाल पहले ही सर्वसम्मति से चुन लिए गए थे।
सुरजीत को 23 मतों से हरा सतपाल सेठी बने रतिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
रतिया। रतिया बार एसोसिएशन के चुनाव में सतपाल सेठी अपने प्रतिद्वंद्वी सुरजीत सिंह को पराजित कर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए है।
उनकी नियुक्ति पर उनके सहयोगी अधिवक्ताओं के अलावा शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी। बार एसोसिएशन के चुनावों में अध्यक्ष पद को लेकर दो उम्मीदवार सतपाल सेठी और सुरजीत सिंह थे।
चुनावों में कुल 105 मत पोल हुए थे जिसमें सतपाल सेठी को 64 मत और सुरजीत सिंह को 41 मत मिले। सतपाल ने 23 मतों से सुरजीत सिंह को पराजित कर दिया और अध्यक्ष चुने गए।
अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर सतपाल सेठी ने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे सभी साथियों को साथ लेकर उनके सहयोग से ही कार्य करेंगे।
सतपाल ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि बार के अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करवाना। वहीं बार एसोसिएशन के नवनियुक्त उपाध्यक्ष कुलविंद्र ढिल्लों, सचिव हरपाल ग्रोहा, सह सचिव विनय बंसल व कोषाध्यक्ष राजेश गोदारा ने भी अधिवक्ताओं का आभार जताया।
सतपाल सेठी की जीत के बाद उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व विधायक जरनैल सिंह, इनेलो विधायक रविंद्र बलियाला, भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता सुनीता दुग्गल, वेद फूलां, ओम प्रकाश गर्ग, रमेश सिंगला, लक्ष्मण नापा, विज्ञान सागर बाघला, वेद कमाना के अलावा मेडिकल एसोसिएशन व अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे।