{"_id":"68cc3cc00dfe0648330df488","slug":"joint-committee-formed-for-district-library-search-for-temporary-building-begins-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-140557-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिला पुस्तकालय के लिए संयुक्त कमेटी गठित, अस्थायी भवन की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिला पुस्तकालय के लिए संयुक्त कमेटी गठित, अस्थायी भवन की तलाश शुरू
विज्ञापन
फतेहाबाद में उपायुक्त कार्यालय के बाहर ज्ञापन सौंपते पुस्तकालय कमेटी के सदस्य। स्रोत:संगठन
फतेहाबाद। जिला पुस्तकालय को अस्थायी भवन दिलाने की मांग के लिए पुस्तकालय संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती से मिला। बैठक में प्रशासन और संघर्ष समिति के बीच सहमति बनी कि एक संयुक्त कमेटी गठित कर पुस्तकालय के लिए उपयुक्त अस्थायी स्थान की तलाश की जाएगी।
संघर्ष समिति के संयोजक मोहन लाल नारंग के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने पंचायत भवन को अस्थायी पुस्तकालय बनाए जाने का सुझाव दिया, लेकिन उपायुक्त ने इसे फिलहाल संभव न बताते हुए अन्य विकल्पों पर विचार की बात कही। डॉ. विवेक भारती ने कहा आज का दौर डिजिटल पुस्तकालय का है, लेकिन हम फतेहाबाद के पाठकों को ध्यान में रखते हुए एक सौहार्दपूर्ण समाधान निकालेंगे।
उन्होंने सुझाव दिया कि समिति की ओर से सक्रिय सदस्य को संयुक्त कमेटी में शामिल किया जाए, ताकि व्यावहारिक समाधान निकाला जा सके। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अब पुस्तकालय की समस्या का हल प्रशासन और संघर्ष समिति की साझी पहल से ही निकलेगा। बैठक में डॉ. रमेश सेठी, नवीन कुमार, मुकेश नारंग, योगेश गुप्ता और राजकुमार मौजूद रहे।