{"_id":"63ac3f3b5edeff63272abbc7","slug":"jjp-supported-jagtar-singh-becomes-chairman-in-jakhal-panchayat-samiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पंचायत मंत्री के विधानसभा क्षेत्र की जाखल पंचायत समिति में JJP समर्थित चेयरमैन, BJP समर्थक को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पंचायत मंत्री के विधानसभा क्षेत्र की जाखल पंचायत समिति में JJP समर्थित चेयरमैन, BJP समर्थक को हराया
Wed, 28 Dec 2022 06:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:36 PM IST
सार
जजपा प्रत्याशी ने बीजेपी समर्थक को हराया है। गांव शक्करपुरा की मीनू वाइस चेयरमैन बनी। इस दौरान पंचायत मंत्री के भाई मनोज बबली व विनोद बबली भी मौजूद रहे। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
जाखल पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव संपन्न
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आखिरकार दो बार स्थगित होने के बाद बुधवार को पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के विधानसभा क्षेत्र की जाखल पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी टोहाना के एसडीएम प्रतीक हुड्डा की अध्यक्षता में चुनाव हुआ। इस दौरान चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद पर जजपा ने बाजी मारी। जजपा के गांव नडेल के जगतार सिंह चेयरमैन बने जबकि गांव शक्करपुरा की मीनू वाइस चेयरमैन बनी। इस दौरान पंचायत मंत्री के भाई मनोज बबली व विनोद बबली भी मौजूद रहे। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
जजपा समर्थक वार्ड 1 के सदस्य जगतार सिंह ने 10 में से 6 वोट लेकर दो वोट से जीत हासिल की। इस पद पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के समर्थक वार्ड 3 के सदस्य गांव साधनवास निवासी सुखविंद्र सिंह को 4 वोट मिले। वहीं, वाइस चेयरपर्सन बनी वार्ड 6 की सदस्य मीनू ने 10 में से 6 वोट मिले। वाइस चेयरमैन पद पर भाजपा की तरफ से वार्ड 7 के सदस्य रामशरण को खड़ा किया था। उन्हें 10 में से 4 वोट मिले।
विज्ञापन
इससे पहले दो बार चुनाव हुआ था स्थगित
बता दें कि इससे पहले दो बार जाखल पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुनने के लिए रखी गई बैठकें रद्द हो गई थी। पहले 24 और फिर 26 दिसंबर की तारीख रखी गई थी। 24 दिसंबर को सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हुआ जबकि 26 दिसंबर को चुनाव अधिकारी डीडीपीओ बीमार होने के कारण नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
समान रूप से करवाएंगे विकास : अध्यक्ष
नवनिर्वाचित पंचायत समिति अध्यक्ष जगतार सिंह ने कहा कि खंड के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सबका साथ, सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। वहीं, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मीनू ने कहा कि मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के सहयोग से खंड में विकास कार्यों को पूरी गति देने का काम करेंगे।