{"_id":"570403354f1c1bd137c810f0","slug":"jind-news-hindi-news-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये वो लाइफ नहीं है जिसमें मैंने खुद को देखा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये वो लाइफ नहीं है जिसमें मैंने खुद को देखा था
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी करने वाली दो युवा बहनों में से बड़ी बहन कोमल का सुसाइड नोट मंगलवार को मिला है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह नौकरी नहीं मिलने के कारण डिप्रेशन में यह कदम उठा रही है। इसमें छोटी बहन शिल्पा का जिक्र नहीं है और न ही उसका कोई सुसाइड नोट मिला।
प्रमुख समाज सेवी महेश रहेजा की आत्मघाती कदम उठाने वाली बेटियों कोमल और शिल्पा का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. नितिन सोमानी ने दोनों का विसरा जांच के लिए मधुबन फोरेंसिक लैब भेज दिया है। डॉ. सोमानी की मानें तो प्रथम दृष्ट्या ये सुसाइड केस लग रहा है।
विसरा जांच इसलिए करवाया जा रहा है ताकि पता लग सके कि उन्होंने नशीले पदार्थ का सेवन तो नहीं किया था। हालांकि लड़कियों के पिता ने पुलिस को दिए बयान में किसी को भी इस आत्महत्या के लिए जिम्मेदार नहीं माना है। उधर, सोमवार की देर रात करीब नौ बजे पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
ये है सुसाइड नोट
हर एक इंसान की लाइफ का कुछ पर्पज होता है जिसकी वजह से वो जीता है या जीना चाहता है। मेरी लाइफ का भी कुछ पर्पज था। कुछ बनना, कुछ करना, जिसकी वजह से इतने डिप्रेशन में जीती रही। मैं तो घर पर ही कनफ्यूज रह गई। ये वो लाइफ नहीं है जिसमें मैंने खुद को देखा था। अब कुछ नहीं चाहिए आई एम सो डिप्रेस एट दिस टाइम व मैं होप छोड़ चुकी हूं, कोई पर्पज नहीं लाइफ का। अब कुछ नहीं चाहिए मुझे। अब कोई भी वजह नहीं है मेरे पास। एक ऑनली स्टुपिड रीजन जिसकी वजह से अपनी लाइफ का यहीं एंड करने का निर्णय है और मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है, कोमल।
क्या है मामला
अनाज मंडी भूना के आढ़ती एवं भैंसों के व्यापारी महेश रहेजा की दो बेटियों ने सोमवार की दोपहर करीब साढे़ 11 बजे पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से कनपटी पर गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इनमें बड़ी लड़की कोमल एमबीए, बीएड तथा छोटी लड़की शिल्पा एमकॉम, बीएड की शिक्षा-दीक्षा प्राप्त कर चुकी थी। जो दोनों ही एचटेट पास करके आगे शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखने की तैयारी कर रही थी।
अनसुलझे हैं ये सवाल
1. फोरेंसिक सूत्रों की मानें तो दोनों लड़कियों के हाथ में गन पाउडर था। ऐसे में तो क्या एक बहन की मौत के बाद दूसरी ने उसके हाथ से पिस्तौल ले खुद को गोली मारी।
2. कोमल के सुसाइड नोट में डिप्रेशन का जिक्र है, लेकिन साथ जान देने वाली बहन शिल्पा के बारे में कुछ भी नहीं लिखा गया है। क्या शिल्पा का सुसाइड नोट गायब है, या लिखा ही नहीं गया है।
3. दोनों बहनों ने अगर जान साथ साथ दी है तो क्या अलग-अलग सुसाइड नोट लिखने की सोची?
4. क्या एक बहन ने दूसरी को गोली मारी, उसके बाद खुद को गोली मार ली।