फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   It was cloudy throughout the day, the night temperature dropped by one degree.

Fatehabad News: दिनभर रही बादलवाही, रात का तापमान एक डिग्री और गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
It was cloudy throughout the day, the night temperature dropped by one degree.
फतेहाबाद शहर में छाये बादल।
फतेहाबाद। मंगलवार को आसमान में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे सर्दी में इजाफा हुआ है। रात व दिन के तापमान में एक-एक डिग्री का अंतर हो गया। रात को लोगों को ठंड महसूस होने लगी है। वहीं मंगलवार को भी बादल छाए रहने के दिन में लोगों को ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग की मानें तो एक दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

दिनभर शहर के आसमान में बादल छाए रहने और उत्तर भारत की तरफ से आने वाली ठंडी हवाओं का असर शहर में देखने को मिल रहा है। सोमवार-मंगलवार की रात से आसमान पर बादलों ने डेरा डाल दिया। जिससे शहरवासी मंगलवार को दिनभर धूप से वंचित रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों को दिन में ही गर्म कपड़े पहनने पड़े। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन व रात के तापमान में एक-एक डिग्री का अंतर आया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक एक-दो दिन मौसम का ऐसा ही मिजाज रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed